,

करीब ढाई दशक बाद ओडिशा को मिला नया सीएम, मोहन मांझी बनेंगे मुख्यमंत्री

केंद्र में एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी ने सरकार बना ली है। इसके बाद पार्टी ने ओडिशा में सरकार बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। भाजपा ने ओडिशा में मोहन मांझी को नए मुख्यमंत्री के तौर पर चुना है। ओडिशा में भी बीजेपी ने एक सीएम और दो डिप्टी सीएम का फॉर्मूला अपनाया है। प्रदेश के दो डिप्टी सीएम पार्वती फरीदा और केवी सिंह देव होंगे।

24 साल बाद प्रदेश को मिला नया सीएम

लोकसभा चुनाव के साथ ही ओडिशा में विधानसभा चुनाव हुए। जिसमें भारीतय जनता पार्टी ने नवीन पटनायक की बीजू जनता दल को उखाड़ फेंक जादुई आंकड़ा छुआ था। बता दें, नवीन पटनायक साल 2000 से लगातार 2024 तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे। वो इस पद पर 24 साल और 98 दिन तक रहे। हाल ही में हुए चुनावों में सफलता मिलने के बाद बीजेपी ने अब मोहन मांझी को मुख्यमंत्री चुना है। इसी के साथ राज्य को लगभग ढाई दशक बाद नया मुख्यमंत्री मिला है।

दलित समाज से आते हैं मोहन मांझी  

मोहन मांझी दलित समाज से आते हैं और बीजेपी ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाते हुए इस समाज में अपनी पकड़ मजबूत करने की ओर भी कदम उठाया है। मांझी ओडिशा की क्योंझर सीट से विधानसभा चुनाव जीत कर सदन पहुंचे हैं। बता दें क्योंझर सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। उन्होंने इस सीट से बीजू जनता दल के नीना मांझी को 11 हजार 577 वोट से हराया था। 52 वर्षीय मांझी चार बार विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं। अब पार्टी ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

कहां से चुनाव जीते हैं डिप्टी सीएम?

वहीं राज्य की नई डिप्टी सीएम पार्वती परीडा प्रदेश की निमापारा विधानसभा चुनाव जीती हैं। पार्वती ने बीजेडी के दिलिप कुमार नायक को 4 हजार 588 वोटों से मात दी थी। ओडिशा के दूसरे डिप्टी सीएम की शपथ लेने जा रहे कनक वर्धन सिंह देव पटनगढ़ से विधायक हैं और उन्होंने बीजेडी के सरोज कुमार मेहर को 1 हजार 357 वोटों से हराया था।

बीजेपी के पास कितने विधायक?

लोकसभा चुनाव 2024 के साथ ही ओडिशा में विस चुनाव हुए थे। प्रदेश में 147 विधानसभा सीटें हैं। जिसमें से बीजेपी ने 78 सीटों पर जीत हासिल की है। जबकि करीब ढाई दशक से ओडिशा पर राज करने वाले नवीन पटनायक की बीजू जनता दल ने महज 51 सीटों पर ही जीत हासिल कर पाई। जबकि इस चुनाव में कांग्रेस को 14 और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया- मार्कस्वादी को एक सीट मिली है। जबकि तीन निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव जीतने में कामयाब रहे।

सौरभ शर्मा के काले धन का राज: कहां लगाए गए करोड़ों रुपये

आज बाजार में ध्यान देने योग्य स्टॉक्स: 17 फरवरी 2025

Bhiwani Chemical Tanker Fire: भिवानी में केमिकल से भरे टैंकर में लगी आग, रेहड़ी और खोखे भी चपेट में

Bhiwani Chemical Tanker Fire: भिवानी। हरियाणा के भिवानी में रविवार सुबह केमिकल

Ambikapur Air Service : अग्रवाल समाज के महासम्मेलन में CM विष्णुदेव साय से मिले विधायक प्रबोध मिंज

Ambikapur Air Service : अंबिकापुर। अग्रवाल समाज के महासम्मेलन के दौरान लुंड्रा

Kota Medical College Hospital: महिला की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, लापरवाही के आरोप

Kota Medical College Hospital में संतोषी नगर निवासी रेखा देवी की उपचार

Sabour Bike Theft: CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से खुला बाइक चोरी का मामला, आरोपी गिरफ्तार

Sabour Bike Theft मामले में भागलपुर पुलिस को सफलता मिली है। सबौर

Cheetah Project: कूनो से गांधी सागर पहुंचेगी CCB-2, एमपी में बढ़ेगा चीतों का कुनबा

Cheetah Project के तहत मध्यप्रदेश में चीता संरक्षण की दिशा में एक

Ramanujganj Ganesh Visarjan: डीजे बंद कराने पर भड़के समिति के लोग, थाने का किया घेराव

Ramanujganj Ganesh Visarjan: बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के

Agra Mahakumbh 2026: CM साय बोले- अग्रवाल समाज ने व्यापार के साथ रोजगार और जनसेवा में दिया योगदान

Agra Mahakumbh 2026: अंबिकापुर में अग्रवाल समाज के दो दिवसीय अग्र महाकुंभ

Maroda Maharashtra Border Road : 3 मीटर की सड़क अब होगी 8 मीटर चौड़ी, राहगीरों में खुशी

Maroda Maharashtra Border Road: कांकेर जिले में मरोड़ा से महाराष्ट्र बॉर्डर तक

Teeja Pora Milan Samaroh: चिरमिरी में जुटीं हजारों महिलाएं, सांसद ज्योत्सना दास महंत हुईं शामिल

संवाददाता:अविनाश चंद्र Teeja Pora Milan Samaroh: एमसीबी जिले के नगर पालिक निगम

Madhupur News: खान एवं खनिज विधेयक 2026 के विरोध में झामुमो का धरना-प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट: इम्तियाज़ अंसारी Madhupur News मधुपुर। केंद्र सरकार के दोनों सदनों से

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा पहुंचे प्रभारी मंत्री राकेश सिंह, तैयारियों की समीक्षा की

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री एवं छिंदवाड़ा