जौनपुर: दूल्हे ने लग्जरी कार के लिए रोकी बारात, दुल्हन का रो-रोकर बुरा हाल, पुलिस केस दर्ज

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें दहेज की लालच में एक दूल्हा शादी के दिन बारात ही नहीं लेकर पहुंचा। दुल्हन और उसके परिवार ने पूरी तैयारियाँ कर रखी थीं, लेकिन जब बारात नहीं आई और कारण जानने के लिए दूल्हे से बात की गई, तो उसका जवाब सुनकर दुल्हन सदमे में आ गई और फूट-फूटकर रोने लगी।

शादी की तैयारियाँ पूरी, लेकिन नहीं आई बारात

यह मामला जौनपुर के बक्सा थाना क्षेत्र के शंभूगंज बाजार का है। एक व्यक्ति ने अपनी दो बेटियों की शादी वाराणसी जिले के कोदई चौकी, पत्थर गली निवासी कबीर उर्फ वज़ीर (पुत्र स्वर्गीय अब्दुल) के परिवार में तय की थी। दोनों बेटियों की शादी का आयोजन शहर कोतवाली क्षेत्र के एक होटल में किया गया था।

शादी स्थल अकबर पैलेस को 1.80 लाख रुपये में बुक किया गया था और करीब 300 मेहमानों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी। पूरे आयोजन में करीब 3.5 लाख रुपये खर्च हुए। तय तारीख को एक बेटी की बारात समय से पहुंच गई और उसकी शादी संपन्न हो गई। लेकिन दूसरी बेटी की बारात का कहीं अता-पता नहीं था।

बार-बार टालमटोल, फिर सामने आया लालच

शादी की रात करीब 11 बजे दूल्हे की मां, बहन, भाई और भाभी समेत चार अन्य लोग होटल पहुंचे और बताया कि बारात पीछे आ रही है। दुल्हन पक्ष रात 3 बजे तक इंतजार करता रहा। अंततः जब सीधे दूल्हे कबीर से फोन पर संपर्क किया गया, तो उसने कहा कि वह तभी बारात लाएगा जब उसे “क्रेटा” जैसी लग्जरी कार दी जाएगी

दूल्हे की यह मांग सुनकर दुल्हन का परिवार आक्रोशित हो गया। मौके पर मौजूद दूल्हे की मां और कुछ रिश्तेदारों को उन्होंने गुस्से में बंधक बना लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने संभाली स्थिति

सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। इस घटना से आहत दुल्हन फूट-फूटकर रोने लगी। शादी की खुशियाँ देखते ही देखते आंसुओं और तनाव में बदल गईं।

सीओ सदर का बयान

सीओ सदर देवेश कुमार सिंह ने बताया कि लड़की के पिता मोहम्मद सलीम की तहरीर पर दूल्हे कबीर समेत 5 नामजद और 4 अज्ञात लोगों के खिलाफ दहेज की मांग, धोखाधड़ी और विवाह रुकवाने जैसी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं पर बारीकी से छानबीन की जा रही है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. सीएम हाउस के पास

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. इलाज के बहाने महिला

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. सीएम हाउस के पास

Horoscope: दुर्लभ योगों का असर, जानें किस राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते

Horoscope: 23 अप्रैल 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास

Tohana Murder Case: पत्नी ने प्रेमी संग रची साजिश, पति की हत्या कर शव नहर में फेंका

Tohana Murder Case: हरियाणा के टोहाना क्षेत्र से सामने आए Tohana Murder

Kalka Traffic Management: कालका में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस का सख्त एक्शन

Kalka Traffic Management: कालका से गुरसिमरन की रिपोर्ट के अनुसार, शहर में

Panchkula Mayor Election: पंचकूला मेयर चुनाव, श्यामलाल बंसल की सादगी बनाम आक्रामक राजनीति

Panchkula Mayor Election: पंचकूला नगर निगम चुनावों को लेकर राजनीतिक माहौल लगातार

Bhopal जल संरक्षण में सभी की सहभागिता हो, सबको जोड़ें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को मंत्रि-परिषद् की बैठक से