,

बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी सरफिरा, अक्षय कुमार के करियर की लोएस्ट ओपनिंग बनी ये फिल्म, जानिए अब तक कितना किया कलेक्शन

- Advertisement -
Ad imageAd image

अक्षय कुमार की फिल्म सरफिरा बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं कर पा रही है। रिलीज होते हुए इसका बुरा हाल हो गया है। सरफिरा ने पहले दिन महज 2.5 करोड़ का ही बिजनेस किया। बता दें कि करीब डेढ़ दशक में यह पहली ऐसी फिल्म है जो सबसे कम कमाई की है। इसी के साथ अक्षय के नाम ये भी रिकॉर्ड दर्ज हो गया। वहीं अब दूसरे दिन के कलेक्शन को लेकर भी कई खबरें सामने आ रही हैं।

दूसरे दिन सरफिरा ने किया कितना कलेक्शन?

Sacnilk की रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे दिन 4.25 करोड़ की कमाई की। फिल्म की कमाई पहले दिन की तुलना में 70 प्रतिशत इजाफा हुआ है। भले ही दूसरे दिन फिल्म की कमाई में  इजाफा हुआ हो, मगर फिर भी फिल्म की कमाई सुपरस्टार की तुलना में बहुत ज्यादा नहीं है।  बता दें कि सरफिरा के दूसरे दिन के कलेक्शन के ऑफिशियल आंकड़े अभी सामने नहीं आए हैं। मगर फिल्म दूसरे दिन 4.25 करोड़ कमाती है तो अब तक फिल्म का टोटल कलेक्शन 6.75 करोड़ हो जाएगा। वहीं इस फिल्म का बजट तकरीबन 100 करोड़ है।

कमल हासन से मिल रही है कड़ी टक्कर

अक्षय की सरफिरा के साथ कमल हासन की इंडियन 2 भी रिलीज हुई है। इस फिल्म का बजट 150 करोड़ है। इस फिल्म ने पहले दिन 25.6 करोड़ का कलेक्शन किया। रिपोर्ट्स की मानें तो कमल हासन की इंडियन 2 ने दूसरे दिन 16.7 करोड़ का कलेक्शन किया है।

अक्षय की फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर पिट रही

बता दें कि अक्षय की पिछली रिलीज फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाईं। कुछ समय पहले रिलीज हुई बिग बजट फिल्म बड़े मियां छोटे मियां फ्लॉप हो गई। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ भी अहम किरदार में थे। वहीं अक्षय की मिशन रानीगंज, रक्षाबंधन, सम्राट पृथ्वीराज, बच्चन पांडे और सेल्फी भी फ्लॉप थी और राम सेतु एवरेज थी। 2022 से अक्षय कुमार ने सिर्फ एक सुपरहिट फिल्म दी है जिसका नाम OMG 2 है। इस फिल्म में अक्षय के अलावा पंकज त्रिपाठी भी अहम रोल में थे। 

Chanakya Niti: जीवन में कैसी भी परिस्थिति हो, इन 3 चीजों पर कभी न करें शर्म, चाणक्य की सीख आएगी काम

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को भारतीय इतिहास के महान विद्वान, अर्थशास्त्री और

Aaj ka Panchang: जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और आज के दिन का खास महत्व

Aaj ka Panchang: 26 अगस्त 2026, बुधवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय

Fake Doctors in Uttar Pradesh: यूपी में 41 फर्जी डॉक्टरों का खुलासा, पुलिस कार्रवाई की तैयारी

Fake Doctors in Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा

Vaibhav Suryavanshi ने बल्ले से किया निराश, गेंद से मचाया तहलका, 4 गेंद में झटके 2 विकेट

Vaibhav Suryavanshi: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा।