प्रतापपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 11 अंतरजिला जुआड़ी गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Pratappur police's big action: 11 inter-district gamblers arrested

96,900 रुपये नकद, स्कॉर्पियो, कार और मोटरसाइकिल जब्त

प्रतापपुर, 15 जून 2025: प्रतापपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 अंतरजिला जुआड़ियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इनके पास से ₹96,900 नकद, एक स्कॉर्पियो, एक बलेनो कार और तीन मोटरसाइकिलें जब्त की गई हैं।

घटना प्रतापपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नवाडीह के यादवपारा की है, जहां पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर थाना प्रतापपुर की एक विशेष टीम गठित की गई, जिसे ग्रामीणों के भेष में मौके पर भेजा गया।

पुलिस टीम ने सावधानीपूर्वक पैदल चलकर यादवपारा पहुंचकर दो अलग-अलग जुआ फड़ों पर छापा मारा और 11 लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। जुआड़ियों के पास से ₹96,900 नकद, एक स्कॉर्पियो, एक बलेनो कार और तीन मोटरसाइकिलें जब्त की गईं।

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है।

इस कार्रवाई से क्षेत्र में जुआरियों में हड़कंप मच गया है और स्थानीय लोग पुलिस की तत्परता की सराहना कर रहे हैं।

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : 26 जून 2026, शुक्रवार का दिन ग्रह-नक्षत्रों की विशेष स्थिति