,

उपचुनाव से पहले हिमाचल बीजेपी ने की बड़ी कार्रवाई, हरप्रीत सिंह सैनी को दिखाया बाहर का रास्ता, जानें क्यों

हिमाचल प्रदेश में तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं। जिसकी तारीख 10 जुलाई को मुकर्रर की गई है। वहीं इनके नतीजे 13 जुलाई को आएंगे। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी ने बगावत करने वाले अपने नेता पर बड़ी कार्रवाई की है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने हरप्रीत सिंह सैनी को पार्टी से निकाल दिया है।

हरप्रीत सिंह सैनी को बीजेपी ने 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया है। वे नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में भारतीय नेता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी कृष्ण लाल ठाकुर के खिलाफ चुनाव लड़ रहे थे। हरप्रीत सिंह सैनी भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश में मीडिया प्रभारी के पद पर भी थे। सैनी को पार्टी ने पहले निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नाम वापस लेने के लिए कहा, लेकिन सैनी नहीं माने। जिसके बाद बीजेपी ने उन्हें पार्टी से ही निकाल दिया।

कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला

नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में होने जा रहे उपचुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच में है। यहां से भाजपा के कृष्ण लाल ठाकुर और कांग्रेस केसे हरदीप सिंह बावा चुनाव लड़ रहे हैं। नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में कुल पांच प्रत्याशी चुनावी रण में हैं। 22 मार्च को कृष्ण लाल ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा से निर्दलीय विधायक के तौर पर इस्तीफा दिया था। 3 जून को यह इस्तीफा स्वीकार हुआ। इस्तीफा स्वीकार होने के बाद यहां उपचुनाव हो रहा है। नालागढ़ के अलावा हमीरपुर और देहरा विधानसभा क्षेत्र में भी उपचुनाव हो रहे हैं।

नालागढ़ में 93 हजार 831 वोटर्स

नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 93 हजार 831 वोटर्स हैं। यहां सेवा अर्हता मतदाताओं की संख्या 924 है। 10 जुलाई को वोटिंग के लिए यहां 121 पोलिंग बूथ तैयार किए गए हैं। तीनों विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव खत्म होने के बाद विधानसभा में सदस्यों की संख्या पूरी हो जाएगी। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में विधानसभा सीटों की संख्या 68 है। मौजूदा समय में राज्य विधानसभा में सदस्यों की संख्या 65 है। इनमें कांग्रेस के 38 और बीजेपी के 27 विधायक हैं।

Ye Bhi Pade – सबसे तेज सदी, सबसे ज्यादा छक्के: अभिषेक शर्मा के रिकॉर्ड

17 फरवरी 2025 का राशिफल: क्या कहती हैं आपकी राशि की ग्रह-नक्षत्रों की चाल?

जम्मू-कश्मीर और मणिपुर में बढ़ेगी CRPF की ताकत, FPV कामिकेज ड्रोन खरीदने की तैयारी

CRPF: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) अपनी सुरक्षा और ऑपरेशनल क्षमताओं को…

Tripura निकाय चुनाव में BJP की बड़ी बढ़त, वोटिंग से पहले ही 77 उम्मीदवार निर्विरोध जीते

Tripura: त्रिपुरा में 27 नवंबर को होने वाले शहरी स्थानीय निकाय चुनाव…

Priyank Kharge की शेयर की गई RSS की फोटो पर विवाद, AI से एडिट करने का आरोप; पुलिस में शिकायत

Priyank Kharge: कर्नाटक के गृहमंत्री प्रियांक खड़गे की ओर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें 1. दीपक टंडन और…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. आज से…

Sonia Gandhi Book : सोनिया की किताब से सियासी भूचाल, इमरजेंसी पर कबूलनामा, बीजेपी का हमला

रिपोर्ट- कमलेश चौबे Sonia Gandhi Book : एसआईआर,वोट चोरी,चढ़ावा चोरी,बाबरी मस्जिद,राम मंदिर…