बीसीसीआई की कमान संभालेंगे राजीव शुक्ला, रोजर बिन्नी की जगह बनेंगे अंतरिम अध्यक्ष

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला को अब बोर्ड की सबसे बड़ी जिम्मेदारी मिलने जा रही है। वह आगामी महीने से बीसीसीआई के अंतरिम अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालेंगे। वह इस पद पर रोजर बिन्नी की जगह लेंगे, जो अगले महीने 19 जुलाई को 70 वर्ष के हो जाएंगे।

रोजर बिन्नी की उम्र बनी बाधा

बीसीसीआई के नियमों के मुताबिक, बोर्ड के अध्यक्ष पद पर कोई भी व्यक्ति 70 वर्ष की उम्र के बाद नहीं रह सकता। ऐसे में बिन्नी का कार्यकाल तय समय पर समाप्त हो जाएगा। जब तक इस पद के लिए स्थायी अध्यक्ष का चुनाव नहीं हो जाता, तब तक राजीव शुक्ला इस भूमिका को निभाएंगे।

कौन हैं राजीव शुक्ला?

राजनीतिक और खेल प्रशासन दोनों में सक्रिय राजीव शुक्ला, 2020 से बीसीसीआई के उपाध्यक्ष के रूप में काम कर रहे हैं। वह 2017 तक यूपी क्रिकेट संघ (UPCA) के सचिव भी रह चुके हैं और 2018 तक आईपीएल चेयरमैन की भूमिका भी निभा चुके हैं। उनके पास क्रिकेट प्रशासन का लंबा अनुभव है और यही कारण है कि उन्हें अंतरिम अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है।

रोजर बिन्नी का अब तक का सफर

पूर्व क्रिकेटर रोजर बिन्नी को अक्टूबर 2022 में बीसीसीआई का अध्यक्ष बनाया गया था, जब उन्होंने सौरव गांगुली की जगह यह पद संभाला। बिन्नी भारत के सफल ऑलराउंडर्स में गिने जाते हैं। उन्होंने 27 टेस्ट और 72 वनडे मैच खेले और कुल 126 विकेट लिए। 1983 वर्ल्ड कप में उन्होंने सबसे ज़्यादा 18 विकेट लेकर भारत की ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Rajya Sabha बीजेपी प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने भरा नामांकन, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रहे साथ

Rajya Sabha: नामांकन से पहले भाजपा प्रत्याशियों ने किया दर्शन-पूजन, वरिष्ठ नेतृत्व

Rajya Sabha बीजेपी प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने भरा नामांकन, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रहे साथ

Rajya Sabha: नामांकन से पहले भाजपा प्रत्याशियों ने किया दर्शन-पूजन, वरिष्ठ नेतृत्व

Hidden Number Puzzle: एक ही चित्र में लोग देख रहे अलग-अलग अंक

Hidden Number Puzzle: सोशल मीडिया पर एक नया Hidden Number Puzzle तेजी

भारत के Ireland दौरे के लिए आज हो सकता है टीम का ऐलान, टी20 कप्तानी में बदलाव की अटकलें तेज

Ireland: भारतीय क्रिकेट टीम जून 2026 के अंतिम सप्ताह में अपने यूके

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले Sonam Wangchuk का बड़ा ऐलान, गिरफ्तारी हुई तो 42 दिन की भूख हड़ताल पर बैठेंगे

Sonam Wangchuk: जलवायु कार्यकर्ता और सामाजिक चिंतक सोनम वांगचुक ने दिल्ली में

Gilgit Baltistan चुनाव को लेकर भारत-पाकिस्तान आमने-सामने, भारत के विरोध पर पाकिस्तान ने दी प्रतिक्रिया

Gilgit Baltistan: गिलगित-बाल्टिस्तान में प्रस्तावित चुनावों को लेकर भारत और पाकिस्तान के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. वकील की हत्या, आरोपी निकला

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. गुना-सीहोर समेत 7 जिलों