महाराष्ट्र में समय से पहले बरसे बादल बने कहर, 21 लोगों की मौत – किसानों की मेहनत पर फिरा पानी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

महाराष्ट्र: इस साल मानसून ने सामान्य समय से पहले ही महाराष्ट्र में दस्तक दे दी है, लेकिन यह बारिश राहत की जगह आफत बनकर आई। बीते कुछ दिनों में राज्य के कई जिलों में तेज़ बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इस प्राकृतिक आपदा में अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। इसके साथ ही किसानों की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है, जिससे वे बेहद परेशान और हताश हैं।

फसल कटाई से पहले ही बर्बाद हुई मेहनत

राज्य के लातूर जिले में हुई मूसलाधार बारिश ने किसानों की टमाटर और प्याज की फसल को सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। खेतों में तैयार खड़ी फसल बारिश की मार से पूरी तरह बर्बाद हो गई। खेतों में पानी भर जाने से सब्जियों, फलों और पत्तेदार सब्जियों की गुणवत्ता पर भी नकारात्मक असर पड़ा है। स्थानीय किसान तुकाराम चालवाड़ की 2 एकड़ में टमाटर और 1 एकड़ में प्याज की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई।

मदद के लिए सरकार से गुहार

किसान तुकाराम का कहना है कि उन्होंने इन फसलों पर करीब 2.5 लाख रुपये खर्च किए थे, लेकिन अब पूरी मेहनत बर्बाद हो गई है। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि जल्द से जल्द पंचनामा कर आर्थिक सहायता दी जाए ताकि वे खरीफ सीज़न की बुवाई के लिए तैयार हो सकें। उनका कहना है कि अगर समय रहते मदद नहीं मिली तो वे अगली फसल की तैयारी नहीं कर पाएंगे।

किसान संगठनों ने जताया रोष

इस मुद्दे को लेकर क्रांतिकारी किसान संगठन ने भी सरकार पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। संगठन ने सरकार से स्पष्ट कहा है कि वह जल्द से जल्द क्षति का आकलन कर किसानों को मुआवजा दे, वरना राज्यभर में आंदोलन छेड़ा जाएगा। संगठन के मुताबिक, मौसम की मार झेल रहे किसानों की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मानसून की असामयिक दस्तक बनी परेशानी का कारण

इस साल मानसून ने सामान्य तारीख से करीब 15 दिन पहले महाराष्ट्र में प्रवेश किया, जिसकी वजह से तेज़ बारिश ने कई इलाकों में तबाही मचा दी। सड़कें जलमग्न हैं, जनजीवन बाधित हुआ है और खेतों में खड़ी फसलें नष्ट हो चुकी हैं। यह स्थिति न केवल किसानों की आजीविका के लिए खतरा बनी है बल्कि राज्य की कृषि अर्थव्यवस्था पर भी असर डाल सकती है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

KhairagarhNews : उप जेल सलोनी से ‘फरारी’ की खबर पर मचा हड़कंप, प्रशासन ने बताया भ्रामक जांच शुरू

संवाददाता: खिलेश वर्मा KhairagarhNews : खैरागढ़ जिले के सलोनी स्थित उप जेल

ViralVideo : रील के चक्कर में जेल, नकली पिस्टल लहराकर बनाया वीडियो

ViralVideo : सोशल मीडिया रील के चक्कर में फैलाई दहशत, पुलिस ने

Nawada नवादा में छात्र शक्ति का प्रदर्शन: यूजीसी नियमों को लागू करने की मांग, छात्रों ने सड़क पर भरी हुंकार

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada बिहार के नवादा जिले में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग

Pilibhit: पूर्व सिपाही के प्रॉपर्टी ऑफिस में संदिग्ध मौत, छत से लटका मिला नौकर का शव

रिपोर्ट: निज़ाम अली Pilibhit । शहर के आईटीआई (ITI) क्षेत्र में शुक्रवार

Barabanki : सपा प्रवक्ता मनोज यादव गिरफ्तार: दो दिनों से थे ‘लापता’, बाराबंकी पुलिस ने कार्रवाई की पुष्टि की

Barabanki । समाजवादी पार्टी के तेज-तर्रार टीवी पैनलिस्ट और राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज

HIV Care : एड्स अब जानलेवा नहीं, शुगर-बीपी जैसी सामान्य बीमारी: डॉ. अमन शर्मा

HIV Care : PGI चंडीगढ़ की बड़ी कामयाबी, HIV पॉजिटिव माता-पिता से

Pilibhit: ओढ़ाझार में बिना नोटिस गरजा बुलडोजर, महिलाओं के विरोध के बीच घर ढहाने पर हंगामा

रिपोर्ट: निज़ाम अली Pilibhit । जिले के बिलसंडा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम ओढ़ाझार

Muzaffarnagar: शामली बस स्टैंड पर खड़ी दो बसों में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

रिपोर्ट: अनुज सैनी Muzaffarnagar । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में गुरुवार

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 मुख्य और बड़ी खबरें... Read also: MP:

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें.... 1. विदिशा में बड़ा हादसा30

Horoscope: 13-02-26

Horoscope: जानें कैसा रहेगा आज का दिन... मेष राशि: आज का राशिफलआज

Bengaluru : शिक्षा विभाग के इंजीनियर पर लोकायुक्त की कार्रवाई, दोस्त के घर से 1.70 करोड़ रुपये बरामद

Bengaluru बेंगलुरु में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत लोकायुक्त