,

अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में फटा बादल, बाढ़ में कई घर तबाह

देश में मानसून का आगामन हो चुका है। इसकी एंट्री के साथ ही कुछ राज्यों में बारिश का सिलसिला भी शुरू हो गया है। बारिश को लेकर अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह यानी 23 जून को अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में बादल फटने से कई जगह भूस्खलन और बाढ़ जैसी स्थितियां उत्पन्न हो गई है। जिसकी वजह से लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि बीते कुछ हफ्तों से अरुणाचल प्रदेश में जबरदस्त बारिश हो रही है। लेकिन बीते दो दिनों में स्थिति में सुधार आया है। लेकिन रविवार को राजधानी ईटानगर में बादल फट गई। इस मामले को लेकर आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जानकारी दी गई है। अधिकारियों के मुताबिक, आज सुबह करीब 10.30 बजे बादल फटा, जिसके बाद ईटानगर और उसके आसपास के इलाकों के कई हिस्सों से भूस्खलन की खबरें आईं, जबकि NH-415 के कई हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। उन्होंने बताया कि राजधानी के लोगों के लिए लाइफ लाइन कहे जाने वाले राजमार्ग पर कई गाड़ियां खड़ी हैं। 

सुरक्षित स्थानों पर जानें की दी जा रही सलाह

बादल फटने के बाद बनती स्थितियों को देख के जिला प्रशासन ने लोगों को नदियों और भूस्खलन वाले इलाकों में जाने से मना किया है। प्रशासन ने खतरे वाले इलाकों में न जाने की सख्त हिदायत दी है। वहीं अधिकारियों का कहना है कि भारी बारिश को देखते हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दे दी गई है। 

बीते साल भी आसमान से बरसी थी आफत

बीते साल भी बारिश के दौरान कुछ ऐसे ही हालात बने थे। भारी बारिश के कारण भारी भूस्खलन और बाढ़ जैसी स्थितियां बन गई थी। जिसकी वजह से लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त सा हो गया था।

Ye Bhi Padiye – सबसे तेज सदी, सबसे ज्यादा छक्के: अभिषेक शर्मा के रिकॉर्ड

17 फरवरी 2025 का राशिफल: क्या कहती हैं आपकी राशि की ग्रह-नक्षत्रों की चाल?

जम्मू-कश्मीर और मणिपुर में बढ़ेगी CRPF की ताकत, FPV कामिकेज ड्रोन खरीदने की तैयारी

CRPF: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) अपनी सुरक्षा और ऑपरेशनल क्षमताओं को…

Tripura निकाय चुनाव में BJP की बड़ी बढ़त, वोटिंग से पहले ही 77 उम्मीदवार निर्विरोध जीते

Tripura: त्रिपुरा में 27 नवंबर को होने वाले शहरी स्थानीय निकाय चुनाव…

Priyank Kharge की शेयर की गई RSS की फोटो पर विवाद, AI से एडिट करने का आरोप; पुलिस में शिकायत

Priyank Kharge: कर्नाटक के गृहमंत्री प्रियांक खड़गे की ओर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें 1. दीपक टंडन और…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. आज से…

Sonia Gandhi Book : सोनिया की किताब से सियासी भूचाल, इमरजेंसी पर कबूलनामा, बीजेपी का हमला

रिपोर्ट- कमलेश चौबे Sonia Gandhi Book : एसआईआर,वोट चोरी,चढ़ावा चोरी,बाबरी मस्जिद,राम मंदिर…