,

दंतेवाड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: बारात जा रही स्कॉर्पियो पुल से गिरी

Tragic road accident in Dantewada: Scorpio going to the wedding procession fell from the bridge

रिपोर्टर: आज़ाद सक्सेना

दूल्हे का भाई सहित पाँच घायल, एक की हालत नाज़ुक

दंतेवाड़ा जिले में एक हँसी-खुशी से भरी बारात उस समय मातम में बदल गई जब देर रात किरंदुल से ओडिशा के कोरापुट जा रही एक स्कॉर्पियो वाहन पुल से नीचे गिर गई। हादसा इतना भीषण था कि वाहन में सवार पाँच लोग घायल हो गए, जिनमें दूल्हे का भाई गंभीर रूप से घायल है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो में बारातियों का एक दल सवार था जो देर रात विवाह स्थल की ओर बढ़ रहा था। रास्ते में एक पुल पर वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह करीब 20 फीट गहरी खाई में जा गिरा।

स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को रायपुर रेफर किया गया है। शेष चार की स्थिति भी फिलहाल चिंताजनक बताई जा रही है।

पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुँची और घटना की जांच प्रारंभ कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में तेज़ रफ़्तार और पुल पर रोशनी की कमी को हादसे का संभावित कारण बताया जा रहा है।

इस हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। जहां एक ओर शादी की तैयारियों से घर में उत्सव का माहौल था, वहीं अब घरवाले अस्पताल और पूजा-पाठ में लगे हैं कि किसी तरह उनके प्रियजन की जान बच जाए।

स्थानीय लोग प्रशासन से इस पुल पर सुरक्षा उपायों और रोशनी की व्यवस्था करने की मांग कर रहे हैं ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं दोबारा न हों।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 29 नवंबर 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Varanasi News : जो कल तक चोर थे आज दरोगा बनने का कर रहे ढोंग: सीएम योगी

Varanasi News : वाराणसी में एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने…

Canada में हिजाब, पगड़ी और क्रॉस पहनने पर रोक बरकरार, सुप्रीम कोर्ट ने क्यूबेक के बिल 21 को दी मंजूरी

Canada: कनाडा के क्यूबेक प्रांत में सरकारी कर्मचारियों के धार्मिक प्रतीक पहनने…

CG: सांसद लक्ष्मी वर्मा सड़क हादसे में घायल; जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.

CG: 1. सड़क हादसे में सांसद लक्ष्मी वर्मा का हाथ फ्रैक्चर, गनमैन…

MP: मोबाइल स्कैम से लेकर शीतलहर तक; जानिए प्रदेश के ताजा अपडेट

MP: 1. पुराने मोबाइल खरीदने के बहाने साइबर ठगी, निजी फोटो और…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 28 नवंबर 2026, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Tribal Protest : आदिवासी समाज का ऐलान, सरकार की परीक्षा, जल-जंगल-जमीन पर फिर सिय़ासी संग्राम

रिपोर्ट- हिमांशु पटेल Tribal Protest : रायपुर, छत्तीसगढ़ में आदिवासी आंदोलन के…

PDA Manifesto : अखिलेश का दांव, कितना बदलेगा चुनाव, प्रणपत्र को BJP ने बताया ढकोसला पत्र

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव PDA Manifesto : लखनऊ, उत्तर प्रदेश की चुनावी बिसात...…

Jharkhand News : जमशेदपुर पहुंचे सीएम सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की माताजी को दी श्रद्धांजलि

Jharkhand News : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित झारखंड…