भानुप्रतापपुर के हाटकर्रा में सुशासन तिहार: संवाद समाधान शिविर में समस्याओं का हुआ निराकरण

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Good governance festival in Hatkarra of Bhanupratappur: Problems were resolved in the dialogue solution camp

रिपोर्टर: अभिषेक सिंह ठाकुर

भानुप्रतापपुर विकासखंड के हाटकर्रा गांव में सुशासन तिहार के अंतर्गत संवाद समाधान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया और अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर अधिकारियों को आवेदन सौंपा।

इस शिविर का मुख्य उद्देश्य जनसमस्याओं का त्वरित समाधान करना था। कई मामलों में अधिकारियों ने मौके पर ही समस्याओं का निराकरण कर जनता को राहत दी।

शिविर में 7 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मकान की चाबी सौंपी गई, जिससे उनके सपनों को नया ठिकाना मिला। इसके अलावा, 27 ग्रामीणों को बी-1 खसरा, 11 लोगों को नया राशन कार्ड, और 14 लोगों को जाति प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में जिला कलेक्टर श्री नीलेश महादेव क्षीरसागर विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं का समाधान समयसीमा के भीतर अनिवार्य रूप से किया जाए। साथ ही, उन्होंने जल संरक्षण की महत्ता को रेखांकित करते हुए अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और उपस्थित नागरिकों को जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई।

यह शिविर न केवल ग्रामीणों के लिए समाधान का मंच बना, बल्कि सरकार की योजनाओं और सेवाओं की प्रभावशीलता को भी दर्शाया। उपस्थित ग्रामीणों ने शिविर के सफल आयोजन के लिए प्रशासन का आभार व्यक्त किया और इसे जनहित में एक सकारात्मक पहल बताया।

International Yoga Day 2026 : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भारतीय ज्ञान परंपरा का वैश्विक आलोक

लेखक: गोविंद सिंह राजपूत, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री International

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के बाद हरिद्वार में चला स्वच्छता महाअभियान

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के समापन के बाद हरिद्वार

Chandeni School Infrastructure: जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, चंदेनी स्कूल का अधूरा निर्माण बना चिंता का विषय

Chandeni School Infrastructure: खैरागढ़ जिले के ग्राम चंदेनी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला