,

दंतेवाड़ा: घर वापसी अभियान को बड़ी सफलता

Dantewada: Homecoming campaign a great success

4 इनामी नक्सलियों सहित 9 माओवादी हुए आत्मसमर्पण

रिपोर्टर: आज़ाद सक्सेना

दंतेवाड़ा जिले में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘घर वापसी अभियान’ को आज एक और बड़ी सफलता मिली है। इस अभियान के तहत 4 इनामी नक्सलियों सहित कुल 9 माओवादियों ने आज पुलिस अधीक्षक गौरव राय के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।

आत्मसमर्पण करने वाले सभी माओवादियों पर हत्या, आगजनी, आईईडी ब्लास्ट सहित कई संगीन आपराधिक मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति के अंतर्गत सभी को मुख्यधारा में लाने की पहल की जा रही है। आत्मसमर्पण करने वाले हर नक्सली को 50-50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी पुलिस की ओर से दी गई।

एसपी गौरव राय ने कहा कि,

“यह आत्मसमर्पण सुरक्षा बलों के लगातार दबाव और सरकार की पुनर्वास नीति की सफलता का परिणाम है। हम चाहते हैं कि बाकी भटके हुए युवक भी समाज की मुख्यधारा से जुड़ें।”

गौरतलब है कि अब तक इस अभियान से प्रभावित होकर 236 इनामी नक्सली और कुल 984 माओवादी आत्मसमर्पण कर चुके हैं। लगातार मुठभेड़ों में नक्सलियों के मारे जाने और सुरक्षा बलों की बढ़ती दबिश के कारण माओवादी संगठनों में दहशत का माहौल है।

पुलिस और प्रशासन द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान क्षेत्र में शांति और विकास की दिशा में एक मजबूत कदम माना जा रहा है।

आज का राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल (24 मई 2025)

Madhupur News: छत की ढलाई के दौरान 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आया मजदूर

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur News मधुपुर थाना क्षेत्र के भेड़वा नावाडीह स्थित…

Chandrapur News: सैनिक स्कूल के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

BY: Yoganand Shrivastva Chandrapur News महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बल्लारपुर मार्ग स्थित…

Budaun Fake Currency Racket: नकली नोट बनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Budaun Fake Currency Racket उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में पुलिस ने…

Godda Brown Sugar Arrest: ब्राउन शुगर के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

Godda Brown Sugar Arrest झारखंड के गोड्डा में मादक पदार्थों के अवैध…

Lucknow: योगी सरकार ने 455 लेखपालों को दी पदोन्नति, बने राजस्व निरीक्षक

Report by: Vandana Rawat Lucknow: योगी सरकार ने प्रदेश में राजस्व प्रशासन…