,

ग्वालियर जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहतः भोपाल-ग्वालियर इंटरसिटी एक्सप्रेस अब रोजाना चलेगी

- Advertisement -
Ad imageAd image
Big relief for passengers going to Gwalior: Bhopal-Gwalior Intercity Express will now run daily

यात्रियों की मांग के चलते रेलवे ने लिया निर्णय

यात्रीगण कृपया ध्यान दें… जी हां … भोपाल मंडल के रेल यात्रियों की सुविधा और लगातार बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने एक बड़ा फैसला लिया है। अब ग्वालियर-भोपाल इंटरसिटी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12197/12198) सप्ताह में केवल 5 दिन नहीं, बल्कि रोजाना चलेगी। यह नई व्यवस्था आगामी 26 मई 2025 से लागू होगी।
रेल प्रशासन की ओर से जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, अभी तक यह गाड़ी बुधवार और रविवार को छोड़कर शेष पांच दिन संचालित हो रही थी। लेकिन अब यह ट्रेन ग्वालियर से भोपाल और भोपाल से ग्वालियर दोनों दिशाओं में सप्ताह के सातों दिन चलाई जाएगी।

पश्चिम मध्य रेलवे के इस निर्णय से खास तौर पर उन यात्रियों को खासा लाभ होगा जो रोजाना ग्वालियर और भोपाल के बीच यात्रा करते हैं। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि यह फैसला मंडल रेल प्रबंधक देवाशीष त्रिपाठी के नेतृत्व में लिया गया है। यह कदम न केवल यात्रियों को अधिक विकल्प प्रदान करेगा, बल्कि दो बड़े शहरों के बीच की कनेक्टिविटी को भी और मजबूत करेगा।


इन स्टेशनों पर रुकेंगी ट्रेन
यह इंटरसिटी एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग पर ग्वालियर जंक्शन, मोहन, शिवपुरी, कोलारस, बदरवास, गुना, शाढोरा गांव, अशोक नगर, पिपराइगांव, मुंगावली, बीना जंक्शन, गंज बासौदा, विदिशा, और अंत में भोपाल जंक्शन पर ठहरती है।

फील्ड मार्शल बना ‘किंगमेकर’: पाकिस्तान की गद्दी किसके हाथ?

CPR Saves Life: इंदौर में पुलिसकर्मियों की तत्परता से बची छात्र की जान, समय पर दिया CPR

CPR Saves Life इंदौर के राऊ-राजेंद्र नगर क्षेत्र में पुलिसकर्मियों की त्वरित

RPF Jawan Assault: रेलवे कर्मचारी और आरपीएफ जवान पर मारपीट का आरोप, घटना का वीडियो वायरल

रिपोर्टर: निज़ाम अली RPF Jawan Assault पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक

Praggnanandhaa ने फिर मचाया तहलका, आखिरी बाजी से पहले ही जीत लिया बड़ा खिताब; करोड़ों की इनामी राशि भी मिली

Praggnanandha: भारतीय शतरंज के युवा ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद ने एक बार फिर

Delimitation Bill: परिसीमन बिल पर सरकार का आत्मविश्वास, अगस्त में विशेष सत्र बुलाने के संकेत

Delimitation Bill प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए सांसदों के साथ हुई बैठक

‘इस्लामिक NATO’ की तैयारी! सऊदी, पाकिस्तान और तुर्की के बीच आज होगा बड़ा रक्षा समझौता

NATO: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच एक अहम त्रिपक्षीय रक्षा