,

यूपी में अनोखी शादी: फ्लाइट से आया तीन फीट का दूल्हा, ढाई फीट की दुल्हन संग बंधे सात फेरों में

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand shrivastva

उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में एक अनोखी शादी सभी के आकर्षण का केंद्र बन गई। इस खास मौके पर तीन फीट के दूल्हे ने ढाई फीट की दुल्हन के साथ सात फेरे लिए। यह जोड़ा समारोह में सबसे अलग और खास नजर आया।

मुंबई से लखनऊ तक हवाई सफर कर आया दूल्हा

दूल्हे का नाम जितेंद्र पटेल है, जो महाराष्ट्र के मुंबई शहर में फल बेचने का काम करता है। शादी के लिए वह बुधवार को फ्लाइट से मुंबई से लखनऊ आया और फिर कौशाम्बी पहुंचा। दुल्हन हीरामणि पटेल नगर पालिका परिषद भरवारी क्षेत्र की निवासी हैं। दोनों की शादी ने समारोह में शामिल सभी लोगों का ध्यान खींचा।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत हुई शादी

यह विवाह समारोह भरवारी स्थित भवंस मेहता महाविद्यालय परिसर में हुआ, जिसमें 300 से अधिक जोड़ों ने एक साथ विवाह बंधन में बंधे। इनमें से चार जोड़े अल्पसंख्यक समुदाय से थे। सरकार की योजना के तहत सभी नवविवाहितों को शादी के बाद जरूरी गृहस्थी का सामान भी दिया गया।

ऐसे जुड़ी दोनों की जिंदगी की डोर

जितेंद्र के बड़े भाई राजेंद्र पटेल ने बताया कि दोनों भाई मुंबई में रहकर फल बेचने का काम करते हैं। कुछ समय पहले गांव में एक डलिया बेचने वाला व्यक्ति आया और उसने बातचीत के दौरान हीरामणि के बारे में जानकारी दी। इसके बाद परिवारों के बीच बातचीत हुई और रिश्ता तय कर दिया गया।

सरकारी योजना से मिला सहयोग

हीरामणि के परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं थी, ऐसे में शादी के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का सहारा लिया गया। दुल्हन के परिजनों ने इस योजना में शादी कराने का सुझाव दिया जिसे दूल्हे के परिवार ने भी सहर्ष स्वीकार कर लिया। इसके बाद जितेंद्र के लिए फ्लाइट का टिकट बुक कराकर उसे लखनऊ बुलाया गया, जहां से वह शादी के लिए कौशाम्बी पहुंचा।

इंदौर में कार्टूनिस्ट हेमंत मालवीय के खिलाफ एफआईआर | RSS और पीएम मोदी पर विवाद

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की