पुणे एयरपोर्ट बना जलथल, एक घंटे की बारिश ने खोली व्यवस्थाओं की पोल, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

पुणे: सोमवार को हुई तेज बारिश ने पुणे शहर में हालात बिगाड़ दिए। पुणे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर महज एक घंटे की बारिश ने जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। एयरपोर्ट परिसर के लगभग सभी गेटों पर पानी भर गया, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

एयरपोर्ट परिसर जलमग्न, वीडियो आया सामने

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि निकास द्वार के पास का चैंबर पूरी तरह से पानी से भर गया है। कई हिस्सों में पैदल चलना भी मुश्किल हो गया। यह स्थिति केवल एक घंटे की बारिश में बनी है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि मानसून के दौरान क्या स्थिति होगी।

लोहगांव में सबसे ज़्यादा बारिश

पुणे के लोहगांव इलाके में सोमवार रात 9:45 बजे तक 39.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जो पूरे जिले में सबसे अधिक थी। मौसम विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों तक गरज-चमक के साथ तेज बारिश और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान जताया है।

आईएमडी का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग ने 20 मई के लिए भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है। वहीं, 21 से 25 मई तक दोपहर और शाम के समय हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

जिले में कहां-कितनी बारिश हुई?

  • लोहगांव: 39.8 मिमी
  • मालिन: 31.0 मिमी
  • हवेली: 16.5 मिमी
  • बारामती: 14.5 मिमी
  • लवासा: 13.5 मिमी
  • लवले: 13.0 मिमी
  • हडपसर: 12.5 मिमी
  • वडगांवशेरी: 11.0 मिमी
  • पुरंदर: 6.5 मिमी
  • बल्लालवाड़ी: 5.5 मिमी
  • गिरिवन: 5.0 मिमी
  • नारायणगांव: 4.5 मिमी
  • धमधेरे/तलेगांव/राजगुरुनगर: 4.0 मिमी
  • निमगिरि/एनडीए/लोनावाला: 2.0 मिमी
  • भोर/दुदुलगांव: 1.0 मिमी
  • दौंड: 0.5 मिमी
- Advertisement -
Ad imageAd image

Sagar: किसानों की शिकायत पर अधिकारियों पर होगी सख्त कार्रवाई- मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

Sagar: खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने

PM Modi और ट्रंप की मुलाकात को लेकर हलचल तेज, सामने आई बड़ी जानकारी

PM Modi: भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi और अमेरिका के राष्ट्रपति Donald

Sagar: किसानों की शिकायत पर अधिकारियों पर होगी सख्त कार्रवाई- मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

Sagar: खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. ज्वेलर्स कर्मचारी ने 2

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. बीजेपी नेताओं ने इलेक्ट्रिक

Aaj Ka Panchang: जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, तिथि और आज के विशेष योग

Aaj Ka Panchang: 20 मई 2026, मंगलवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 20 मई 2026, बुधवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों

Poklen Machine Accident : यमुनानगर में बड़ा हादसा नहर में गिरी पोकलेन मशीन, चालक की मौत

Poklen Machine Accident : बाढ़ सुरक्षा कार्य के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा