,

सुशासन तिहार को लेकर नागपुर में समाधान शिविर का आयोजन

- Advertisement -
Ad imageAd image
Solution camp organized in Nagpur on the occasion of Sushasan Tihaar

संवाददाता: अविनाश चंद्र

छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले के अंतर्गत आने वाले नागपुर क्षेत्र में सुशासन तिहार के अंतर्गत समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य सुशासन तिहार के दौरान प्राप्त सभी आवेदनों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना था। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया और अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं।

समाधान शिविर में विशेष रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित आवेदनों की समीक्षा की गई। जिन आवेदकों को योजना से संबंधित दिक्कतें आ रही थीं, उन्हें प्राथमिकता के साथ सुना गया और समस्याओं को तय समयसीमा में हल करने का भरोसा दिलाया गया।

इसके साथ ही समाज कल्याण विभाग द्वारा शिविर में त्वरित कार्यवाही करते हुए दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल, छड़ी, और अन्य सहायक उपकरण वितरित किए गए। इससे दिव्यांगजनों और उनके परिवारों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे और जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उन्हें तत्काल समाधान प्रदान किया गया। प्रशासन की इस पहल से आमजन में सकारात्मक संदेश गया और लोगों ने ऐसे शिविरों के आयोजन की सराहना की।

समाधान शिविर का आयोजन शासन की जनहितकारी नीतियों को जमीनी स्तर पर लागू करने और आम नागरिकों को त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया था।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP Investment : मध्यप्रदेश ने उद्योग और निवेश के क्षेत्र में बनाई मजबूत पहचान-डॉ. मोहन यादव

MP Investment : नई दिल्ली में हुई एनआईसीडीआईटी की एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी

MP Investment : मध्यप्रदेश ने उद्योग और निवेश के क्षेत्र में बनाई मजबूत पहचान-डॉ. मोहन यादव

MP Investment : नई दिल्ली में हुई एनआईसीडीआईटी की एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी

Ariha Pangambam ने एशियन जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में रचा इतिहास, भारत को दिलाया गोल्ड

Ariha Pangambam: भारत की युवा जिम्नास्ट अरिहा पंगंबम ने एशियन जिम्नास्टिक चैंपियनशिप

Indonesia में भूकंप से 53 मौतें, 995 आफ्टरशॉक से दहशत; घर छोड़ने को मजबूर लोग

Indonesia: इंडोनेशिया के पूर्वी हिस्से में आए शक्तिशाली भूकंप ने बड़े पैमाने

NHM Employees Demand : NHM कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

NHM Employees Demand : उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी

Mecca Defence Pact पर ट्रंप के बयान से पाकिस्तान खुश, शहबाज शरीफ ने की अमेरिकी राष्ट्रपति की तारीफ

Mecca Defence Pact: मक्का जॉइंट डिफेंस एग्रीमेंट को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड

Raipur Car Accident: नया रायपुर में तेज रफ्तार दो कारों की भिड़ंत

Raipur Car Accident: रायपुर के नया रायपुर में मंडी बोर्ड के पास

Smart Meter Protest Khairagarh: स्मार्ट मीटर के विरोध में ग्रामीणों का चक्काजाम

Smart Meter Protest Khairagarh : खैरागढ़ जिले के छुईखदान क्षेत्र के उदयपुर

बीजेपी से अलग हुए Shehzad Poonawalla, राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से दिया इस्तीफा

Shehzad Poonawalla: भारतीय जनता पार्टी को लेकर बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई