,

मामा की शादी में दर्दनाक हादसा: DJ गिरने से डेढ़ साल के मासूम की मौत

Tragic accident at uncle's wedding: One and half year old innocent dies after DJ falls

उमेश डहरिया, कोरबा

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक शादी की खुशी मातम में बदल गई। मामा की शादी में शामिल होने आए डेढ़ साल के मासूम हरिओम की DJ गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब दूल्हे का जीजा कार से स्टंट करने की कोशिश कर रहा था और कार DJ वाहन से जा टकराई।

घटना मानिकपुर चौकी क्षेत्र के मुड़ापार शारदा विहार रोड की है। बताया जा रहा है कि बारात सूरजपुर से चिमनीभाठा जा रही थी। DJ की धुन पर सभी बाराती नाच-गा रहे थे। दूल्हे का जीजा नीलेश तिवारी, जो मध्यप्रदेश के सागर जिले के निवासी हैं, बारात में कार चला रहे थे। स्टंट के चक्कर में उन्होंने अचानक ब्रेक मारा और पीछे का चक्का उठाने की कोशिश की, जिससे कार का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे DJ वाहन से टकरा गई।

DJ के गिरने से मासूम हरिओम, जो दूल्हे की गोद में बैठा था, गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे में कार चला रहे नीलेश भी घायल हो गए जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने नीलेश की जमकर पिटाई भी की।

इस हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। दूल्हा शादी से इनकार करने लगा, लेकिन दुल्हन पक्ष और स्थानीय लोगों के समझाने पर बेहद गमगीन माहौल में विवाह संपन्न कराया गया।

मृतक मासूम हरिओम अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसके पिता नीलेश तिवारी शादी में शामिल होने अपनी ससुराल सूरजपुर आए थे। घटना के बाद परिजन बच्चे का शव छोड़कर मध्यप्रदेश लौट गए। जब अगली सुबह पुलिस कार्रवाई के लिए अस्पताल पहुंची, तो यह जानकारी सामने आई। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को वापस बुलाकर आगे की कार्रवाई शुरू की।

इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। एक मासूम की जान चली गई और परिवार की खुशियां पल में गम में बदल गईं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Haridwar News: लक्सर में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर FDA का छापा, 10 कुंतल पनीर और सामग्री नष्ट

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन…

Pakistan Emergency: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, क्या शहबाज सरकार का दांव उल्टा पड़ेगा?

Pakistan Emergency: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ…

Ambala News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, अंबाला कैंट में लगा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप

Ambala News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में…

Chanakya Niti: हर किसी को न बताएं अपनी ये 5 बातें, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां जीवन, व्यवहार, मित्रता और सफलता से…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन कैसा रहेगा? किन…