,

भानुप्रतापपुर: जल संरक्षण के लिए लिया गया संकल्प

Bhanupratappur: Resolution taken for water conservation

रिपोर्टर: अभिषेक सिंह

भानुप्रतापपुर में समाधान शिविर में जनजागरूकता अभियान

भानुप्रतापपुर विकासखंड में सुशासन तिहार के अंतर्गत संवाद समाधान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें आमजन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा रहा है। इस शिविर में प्रशासनिक पहल के अंतर्गत जल संरक्षण को लेकर भी विशेष अभियान चलाया गया।

शिविर के दौरान लोगों को जल संकट की गंभीरता और भविष्य में उत्पन्न हो सकने वाली समस्याओं के बारे में जागरूक किया गया। शिविर में मौजूद जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और ग्रामीणों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई ताकि सभी नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझें और भविष्य की पीढ़ियों के लिए जल स्रोतों का संरक्षण सुनिश्चित कर सकें।

इस अवसर पर एसडीएम गंगाधर वाहिले ने कहा, “जल संरक्षण एक जन-अभियान का रूप ले चुका है। हमारे प्राकृतिक जल स्रोत धीरे-धीरे सूखते जा रहे हैं, ऐसे में हमें मिलकर जल बचाने के लिए ठोस कदम उठाने होंगे। इस शिविर के माध्यम से हम लोगों को जागरूक कर रहे हैं और उन्हें शपथ दिला रहे हैं कि वे जल का विवेकपूर्ण उपयोग करें और अपने आसपास के जल स्रोतों को संरक्षित रखने में योगदान दें।”

शिविर में ग्रामीणों ने भी जल संरक्षण के प्रति अपनी जागरूकता और प्रतिबद्धता दिखाई तथा प्रशासन की इस पहल की सराहना की। जल संरक्षण को लेकर उठाए गए ये कदम आने वाले समय में क्षेत्र में जल संकट को कम करने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो सकते हैं।

Haridwar News: लक्सर में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर FDA का छापा, 10 कुंतल पनीर और सामग्री नष्ट

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन…

Pakistan Emergency: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, क्या शहबाज सरकार का दांव उल्टा पड़ेगा?

Pakistan Emergency: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ…

Ambala News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, अंबाला कैंट में लगा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप

Ambala News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में…

Chanakya Niti: हर किसी को न बताएं अपनी ये 5 बातें, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां जीवन, व्यवहार, मित्रता और सफलता से…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन कैसा रहेगा? किन…