,

बेमेतरा: सुशासन तिहार-2025 के अंतर्गत ग्राम कोदवा में समाधान शिविर आयोजित

Bemetara: Solution camp organized in village Kodwa under Sushasan Tihaar-2025

रिपोर्टर: संजू जैन

ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ

बेमेतरा जिले के बेरला विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कोदवा में आज सुशासन तिहार-2025 के तहत समाधान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश मंत्री अवधेश सिंह चंदेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कलेक्टर रणबीर शर्मा, जिला पंचायत सीईओ टेक चंद्र अग्रवाल, एसडीएम दीप्ति वर्मा सहित जिले के सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

शिविर के दौरान अतिथि अवधेश सिंह चंदेल ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया और हितग्राहियों से संवाद किया। शिविर में शासकीय योजनाओं के अंतर्गत लाभ वितरण भी किया गया, जिसमें किसानों को किसान किताबें, कृषि स्प्रे यंत्र, और मछली पालकों को आइस बॉक्स वितरित किए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लाभार्थी महिलाओं को पासबुक सौंपी गईं।

कोदवा गौठान में आयोजित इस समाधान शिविर में ग्रामीणों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। लोगों ने समाधान पेटी में अपनी समस्याएं, सुझाव और शिकायतें दर्ज कराईं, जिनमें से कई का मौके पर ही समाधान विभागीय अधिकारियों द्वारा किया गया। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

हालांकि, शिविर के दौरान कुछ महत्वपूर्ण समस्याएं भी उजागर हुईं। ग्रामीणों ने शिकायत की कि कोदवा गांव में अवैध रूप से खुलेआम शराब की बिक्री हो रही है, जिससे सामाजिक माहौल पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। साथ ही स्वच्छता दीदियों ने शिकायत की कि उन्हें पिछले 7 महीनों से भुगतान नहीं किया गया है।

समाधान शिविर में मिली शिकायतों पर अधिकारियों ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना था, जिसे ग्रामीणों ने सराहा।

Also Read:आज का राशिफल: इन 3 राशियों को आज बचकर रहना होगा! 13 मई 2025 भविष्यवाणी

Kasrawad News: जिला पंचायत उपचुनाव में कांग्रेस के भारत यादव विजयी, 4075 वोटों से दर्ज की जीत

Kasrawad News: खरगोन जिले के कसरावद में जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्रमांक…

Banda News: सरपंच उपचुनाव में पूजा अहिरवार की जीत, नरेश आठिया को 303 वोटों से हराया

Banda News: मध्य प्रदेश के बंडा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भडराना में…

India vs Pakistan: भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराया, गोल्ड मेडल पर जमाया कब्जा

India vs Pakistan: एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत…