श्रीनगर पर पाकिस्तान के 10 हमले नाकाम, भारतीय सेना ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार गहराता जा रहा है। दोनों देशों की सेनाएं सीमा पर आमने-सामने हैं और हालात किसी भी समय युद्ध की स्थिति में पहुंच सकते हैं। इसी कड़ी में शनिवार तड़के पाकिस्तान ने भारत के जम्मू-कश्मीर स्थित श्रीनगर को 10 बार निशाना बनाने की कोशिश की। लेकिन भारतीय सेना की मुस्तैदी के चलते सभी हमले नाकाम रहे और पाकिस्तान को एक बार फिर भारी नुकसान झेलना पड़ा।

श्रीनगर एयरबेस पर पाकिस्तानी हमले विफल

शनिवार को पाकिस्तान की ओर से मिसाइलों, ड्रोन और लड़ाकू विमानों के जरिए श्रीनगर एयरबेस पर कई बार हमले की कोशिश की गई। जानकारी के अनुसार, पूरी रात पाकिस्तान की वायुसेना ने करीब 10 बार हवाई घुसपैठ की कोशिश की, लेकिन भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए तीन हवाई टारगेट्स को मार गिराया।

भारतीय वायुसेना की तत्परता ने बचाया नुकसान

भारतीय वायुसेना पहले से पूरी तरह सतर्क थी। मिसाइल, लड़ाकू विमान और एडवांस UAV से लैस भारतीय डिफेंस ने हर प्रयास को निष्फल कर दिया। पाकिस्तान ने हाई-टेक मिसाइलों और आर्मर्ड ड्रोन्स का इस्तेमाल किया, लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली।

BSF की जवाबी कार्रवाई में आतंकी ठिकाना तबाह

इसी दौरान बॉर्डर पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने भी पाकिस्तान को कड़ा जवाब दिया। बिना किसी उकसावे के पाकिस्तान द्वारा की गई गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब देते हुए BSF ने जम्मू के अखनूर सेक्टर के सामने स्थित पाकिस्तान के सियालकोट जिले के लूनी क्षेत्र में एक आतंकी शिविर को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। इस जवाबी हमले में पाकिस्तान रेंजर्स की कई चौकियों को भी नुकसान पहुंचा है।

BSF ने स्पष्ट किया है कि भारत की अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए हर आवश्यक कदम उठाया जाएगा और कोई भी दुस्साहस बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Uttarakhand Assembly Elections : भीमताल में हरीश रावत का बड़ा बयान, 2027 में कांग्रेस की वापसी का दावा

Uttarakhand Assembly Elections : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत Uttarakhand Assembly

Jewelry Shop Theft : कोरबा ज्वेलरी शॉप चोरी का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

Jewelry Shop Theft : खरीदारी के बहाने आई महिलाओं ने लाखों के

Bhagalpur: 10 दिन बाद भी 16 वर्षीय केशव का सुराग नहीं, इंसाफ के लिए SSP दफ्तर पहुँचा बिलखता परिवार

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur ईशाकचक थाना क्षेत्र से लापता 16 वर्षीय

Gwalior : RGPV डिप्लोमा फार्मेसी का पेपर लीक, परीक्षा से पहले छात्रों के मोबाइल पर पहुँचा प्रश्नपत्र

Report: Arvind Chouhan Gwalior राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) की डिप्लोमा फार्मेसी

AI Fake Images: ऋषिकेश में एआई से फर्जी फोटो बनाकर उपराष्ट्रपति के साथ दिखने वाले महाराज पर केस दर्ज

AI Fake Images: ऋषिकेश, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में आयोजित दीक्षांत

Lucknow बहुगुणा जी भारतीय राजनीति के अविस्मरणीय स्तंभ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Report: Vandna Rawat Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार