,

भारत ने छह पाक एयरबेस किए ध्वस्त, S-400 प्रणाली पूरी तरह सुरक्षित

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand shrivastva

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच एक बार फिर दोनों देशों के बीच सैन्य टकराव की स्थिति बनती दिख रही है। पाकिस्तानी सेना ने यह दावा किया है कि भारत ने उनके तीन एयरबेस पर मिसाइल अटैक किए हैं। इन आरोपों पर भारत की तरफ से एक औपचारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई, जिसमें सेना और विदेश मंत्रालय ने स्थिति को स्पष्ट किया।

सीमा पर पाक की बढ़ती आक्रामकता

प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया कि पाकिस्तान ने हाल के दिनों में नियंत्रण रेखा (LoC) और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लगातार हमलावर गतिविधियां की हैं। पाकिस्तानी फोर्सेज ने ड्रोन्स और फाइटर जेट्स के जरिए भारत की सैन्य संरचनाओं को निशाना बनाने का प्रयास किया। बीते 24 घंटों में श्रीनगर से लेकर गुजरात के नलिया तक 26 से अधिक बार वायु घुसपैठ की कोशिशें की गईं, जिनमें से अधिकांश को भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया।

हालांकि, पाकिस्तान के हमलों में भारत के कुछ एयरबेस जैसे उधमपुर, पठानकोट, आदमपुर, भुज और बठिंडा को आंशिक क्षति पहुंची है।

भारतीय जवाब: छह पाकिस्तानी एयरबेस तबाह

भारत ने जवाबी कार्रवाई में रणनीतिक सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए पाकिस्तान के रफीकी, चकलाला, रहीमयार खान, मुरीद, सुक्कूर और चुनिया एयरबेस को गंभीर क्षति पहुंचाई है। यह कार्रवाई सैन्य ठिकानों तक सीमित रखी गई और इसमें आम नागरिकों को नुकसान से बचाया गया।

सिविल विमानों का दुरुपयोग कर रहा पाकिस्तान

प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह भी बताया गया कि पाकिस्तान ने लाहौर से उड़ान भरने वाले सिविल विमानों का इस्तेमाल सैन्य गतिविधियों की आड़ के रूप में किया। यह अंतरराष्ट्रीय नियमों का सीधा उल्लंघन है। साथ ही, पाकिस्तान लगातार भारत पर झूठे आरोप लगाकर सोशल मीडिया और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर गलत जानकारी फैला रहा है।

ऑपरेशन सिंदूर: भारत की सटीक कार्रवाई

इससे पहले, 6-7 मई की रात को भारत ने आतंकवाद के खिलाफ “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत पाकिस्तान और पीओके के भीतर आतंकवादी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की थी। इस अभियान में 9 आतंकी ठिकाने नष्ट किए गए और कई आतंकवादी मारे गए। भारत ने स्पष्ट किया कि इस अभियान में किसी भी नागरिक या सैन्य आधार को नुकसान नहीं पहुंचाया गया।

S-400 और ब्रह्मोस सिस्टम सुरक्षित

पाकिस्तान की ओर से यह अफवाह भी फैलाई गई कि भारत के उन्नत S-400 एयर डिफेंस सिस्टम और ब्रह्मोस मिसाइल बेस को क्षति पहुंची है। भारत के विदेश मंत्रालय और सेना ने इसे पूरी तरह से खारिज करते हुए कहा कि दोनों सिस्टम पूरी तरह सुरक्षित हैं और सक्रिय रूप से कार्यरत हैं।

भारत की शांति की अपील, लेकिन करारा जवाब भी तैयार

प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंत में यह स्पष्ट किया गया कि भारत युद्ध नहीं चाहता, लेकिन यदि पाकिस्तान उकसावे की कार्रवाई करता है, तो हर हमले का सटीक और रणनीतिक जवाब दिया जाएगा।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की