,

भारत की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी: “अगर उकसाया गया तो अंजाम भुगतने को तैयार रहे”

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच, भारत सरकार ने एक कड़ा संदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि यदि पाकिस्तान की ओर से कोई उकसाने वाली कार्रवाई की गई, तो उसका माकूल जवाब दिया जाएगा। भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह चेतावनी दी।

पहलगाम हमला बना तनाव की जड़

विदेश सचिव ने कहा कि दोनों देशों के बीच मौजूदा तनाव की मुख्य वजह 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुआ आतंकी हमला है। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें अधिकांश पर्यटक थे। जांच में सामने आया है कि इस हमले को अंजाम देने वाले आतंकी पाकिस्तान से संचालित संगठनों से जुड़े हुए थे।

सीमा पार से फैलाई जा रही है गलत जानकारी

मिस्री ने प्रेस को बताया, “सीमा पार से भारत के खिलाफ कई झूठी और भ्रामक जानकारियां फैलाई जा रही हैं। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि सबसे पहले हमला पहलगाम में हुआ, और भारत ने इसका जवाब सुरक्षा बलों की कार्रवाई से दिया। आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाकर ऑपरेशन को अंजाम दिया गया है।”


सिख समुदाय पर हमले की भी आलोचना

भारत ने यह भी आरोप लगाया कि हाल ही में पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर स्थित एक गुरुद्वारे पर हमला किया गया, जिससे सिख समुदाय को विशेष रूप से निशाना बनाया गया। भारत ने इस पर कड़ा विरोध जताते हुए कहा है कि अगर ऐसी कोई हरकत दोबारा की गई, तो जवाब और भी तीखा होगा।

पाकिस्तान को दो-टूक संदेश

विक्रम मिस्री ने दोहराया, “भारत शांति का पक्षधर है, लेकिन अगर हमारी संप्रभुता या नागरिकों पर हमला किया गया तो हम चुप नहीं बैठेंगे। पाकिस्तान यदि उकसाने की नीति अपनाता है, तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।”

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की