,

सुशासन तिहार में 227 में से 142 शिकायतों का हुआ समाधान

142 out of 227 complaints were resolved during Sushasan Tihar

BY- ISA AHMAD

सांसद भोजराज नाग ने किया शिविर का निरीक्षण

भानुप्रतापपुर ब्लॉक के संबलपुर क्लस्टर में बुधवार को सुशासन तिहार संवाद से समाधान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 15 ग्राम पंचायतों के लोगों ने भाग लिया। इस शिविर में कुल 227 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 142 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया।

शिविर में कांकेर लोकसभा सांसद भोजराज नाग भी पहुंचे। उन्होंने शिविर में लगे विभिन्न विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया और लोगों की समस्याओं व मांगों को गंभीरता से सुना। खास बात यह रही कि उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल में स्थानीय व्यंजनों का स्वाद भी चखा। सांसद नाग ने माड़िया जनजाति की पारंपरिक पेय “पेज” पीकर और चटनी खाकर स्थानीय संस्कृति से जुड़ाव भी दर्शाया।

सांसद भोजराज नाग ने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य लोगों की मांगों और शिकायतों का मौके पर समाधान करना है। यह शिविर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “गारंटी” को जमीनी स्तर पर लागू करने की दिशा में एक मजबूत कदम है। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाएं तभी सफल होती हैं जब अधिकारी, जनप्रतिनिधि और आम जनता एक मंच पर आकर मिलकर काम करें।

शिविर में विभिन्न विभागों ने अपनी योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए थे, जहां ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी गई और आवश्यक दस्तावेजों की प्रक्रिया पूरी की गई।

सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की योजनाएं जनता तक प्रभावी ढंग से पहुँच रही हैं, और इसी तरह के आयोजन आगे भी जनता को लाभ देने के लिए किए जाते रहेंगे।

यह शिविर न केवल शिकायतों के समाधान का माध्यम बना, बल्कि यह जनसुनवाई, पारदर्शिता और सहभागिता की एक सशक्त मिसाल भी बन गया।

रिपोर्टर: अभिषेक सिंह

Kasrawad News: जिला पंचायत उपचुनाव में कांग्रेस के भारत यादव विजयी, 4075 वोटों से दर्ज की जीत

Kasrawad News: खरगोन जिले के कसरावद में जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्रमांक…

Banda News: सरपंच उपचुनाव में पूजा अहिरवार की जीत, नरेश आठिया को 303 वोटों से हराया

Banda News: मध्य प्रदेश के बंडा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भडराना में…

India vs Pakistan: भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराया, गोल्ड मेडल पर जमाया कब्जा

India vs Pakistan: एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत…