,

सिमगा के लिव्यांश देवांगन ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में मारी बाज़ी

- Advertisement -
Ad imageAd image
Livyansh Devangan of Simga excelled in 10th board exam

BY- ISA AHMAD

प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आज 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए गए। इस बार भी प्रदेश के होनहार विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपने स्कूल और परिवार का नाम रोशन किया है।

बलौदा बाजार जिले के सिमगा ब्लॉक से पढ़ने वाले लिव्यांश देवांगन ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 594 अंक (99%) प्राप्त कर प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। यह उपलब्धि उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन और परिवार व शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।

लिव्यांश पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, सिमगा के छात्र हैं। उनकी इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन, शिक्षकगण, सहपाठी और क्षेत्र के लोग बेहद गर्वित हैं।

टॉप टेन में शामिल होने के बाद लिव्यांश के घर बधाई देने वालों का तांता लग गया है। परिजन, रिश्तेदार, मित्र और स्कूल स्टाफ सभी ने मिठाइयाँ बांटकर खुशी जताई और लिव्यांश के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

लिव्यांश ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और नियमित अध्ययन को दिया। उनका कहना है कि वे आगे चलकर विज्ञान के क्षेत्र में जाकर देश की सेवा करना चाहते हैं।

यह सफलता न केवल लिव्यांश के लिए गर्व की बात है, बल्कि पूरे सिमगा और बलौदा बाजार जिले के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है।

रिपोर्टर: अमृत साहू

Maha Rudrabhishek Jamtara : सावन में शिवमय हुआ जामताड़ा, महा रुद्राभिषेक में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

जामताड़ा/संवाददाता: रतन कुमार Maha Rudrabhishek Jamtara : जामताड़ा के न्यू टाउन स्थित

Kotwar Strike Khairagarh : कोटवार नियुक्ति में नियमों की अनदेखी का आरोप, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर कोटवार

संवाददाता:- खिलेश वर्मा Kotwar Strike Khairagarh : खैरागढ़ जिले में कोटवार नियुक्ति