,

बेमेतरा ब्रेकिंग: भ्रष्टाचार पर प्रशासन की सख्ती

Bemetara Breaking: Administration's strictness on corruption

BY- ISA AHMAD

रोजगार सहायक दंपति समेत तीन बर्खास्त, FIR दर्ज

बेमेतरा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां सुशासन शिविर के दौरान मिली शिकायत के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों पर सख्त कदम उठाया है।

ख़बर के मुताबिक, खेडा में आयोजित सुशासन शिविर में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत जिओ टैगिंग के नाम पर 25 हजार रुपये की मांग की जा रही है। इस गंभीर शिकायत के बाद जिला पंचायत CEO और SDM ने तत्काल जांच शुरू की।

जांच में आरोप सही पाए जाने पर ग्राम पंचायत एरमशाही की रोजगार सहायिका ईश्वरी साहू, उनके पति नारायण साहू (जो ग्राम पंचायत तेंदुआ और एरमशाही में रोजगार सहायक हैं) और आवास मित्र मीरा साहू को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया।

इसके साथ ही ईश्वरी साहू और नारायण साहू के खिलाफ नांदघाट थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।

यह कार्रवाई कलेक्टर रणवीर शर्मा के निर्देश पर की गई, जिन्होंने जिले में भ्रष्टाचार के विरुद्ध ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति को दोहराया है। यह मामला प्रशासन की तत्परता और पारदर्शिता की दिशा में एक सशक्त कदम माना जा रहा है।

रिपोर्ट: संजू जैन

Bhopal: करुणाधाम आश्रम में 21 फीट ऊंची पंचमुखी महाकाली ‘बड़ी अम्मा’ का भव्य स्वागत

Bhopal: राजधानी भोपाल के करुणाधाम आश्रम, नेहरू नगर में मध्यप्रदेश की पहली…