,

भारत-पाक तनाव के बीच गृह मंत्रालय का अलर्ट

- Advertisement -
Ad imageAd image
Home Ministry alert amid Indo-Pak tension

BY- ISA AHMAD

दुर्ग में 7 मई को मॉक ड्रिल, कलेक्टर ने की अहम बैठक

भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के मद्देनज़र गृह मंत्रालय ने देशभर के 244 जिलों में 7 मई को मॉक ड्रिल आयोजित करने का निर्देश जारी किया है। इस सूची में छत्तीसगढ़ का दुर्ग जिला भी शामिल है। इस निर्देश के तहत दुर्ग कलेक्टर ने आज जिले के सभी विभाग प्रमुखों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की, जिसमें मॉक ड्रिल की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के दौरान कलेक्टर ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि वे आपातकालीन स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह तैयार रहें। उन्होंने कहा कि मॉक ड्रिल का उद्देश्य किसी भी आपदा या आपात स्थिति में प्रशासन की तत्परता और समन्वय का मूल्यांकन करना है।

7 मई को शाम 4:00 बजे जिले में मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी, जिसमें जगह-जगह सायरन बजाए जाएंगे। विशेष रूप से भिलाई स्टील प्लांट को देखते हुए जिले को अलर्ट मोड में रखा गया है। यह ड्रिल पूरे जिले में एक पैनिक सिचुएशन को सिम्युलेट करेगी ताकि नागरिक और प्रशासन यह समझ सकें कि ऐसी स्थिति में कैसे प्रतिक्रिया देनी है।

जिला प्रशासन द्वारा एक जागरूकता वीडियो भी जारी किया जाएगा, जिसमें बताया जाएगा कि सायरन बजने पर लोगों को क्या करना चाहिए, कहां जाना है, और किस तरह की सावधानियां बरतनी हैं।

दुर्ग कलेक्टर ने कहा कि यह मॉक ड्रिल नागरिकों की सुरक्षा और जागरूकता के लिहाज से बेहद जरूरी है, और सभी से सहयोग की अपील की गई है।

रिपोर्टर: विष्णु गौतम, दुर्ग

ऑपरेशन सिंदूर: पहलगाम हमले का बदला, पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की