,

धमतरी: बिजली कटौती के विरोध में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

- Advertisement -
Ad imageAd image
Dhamtari: Congress's strong protest against power cuts

बिजली कटौती और गैस सिलेंडर के बढ़े दाम को लेकर सरकार पर हमला

धमतरी – शहर के गांधी मैदान में शुक्रवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार की नीतियों और वादाखिलाफी को लेकर जमकर विरोध जताया और राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन धमतरी एसडीएम को सौंपा।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में लगातार बिजली कटौती की जा रही है, जिससे छात्रों, व्यापारियों, किसानों और आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार पर जनता को अंधेरे में धकेलने का आरोप लगाया।

कांग्रेसियों ने राज्य सरकार पर यह भी आरोप लगाया कि चुनाव से पहले किए गए वादे, जैसे 500 रुपये में गैस सिलेंडर देने का वादा, पूरे नहीं किए गए हैं। उल्टा, सिलेंडर के दाम में 50 रुपये की और बढ़ोतरी कर दी गई है, जिससे महंगाई की मार झेल रही जनता और परेशान हो गई है।

प्रदर्शन में यह भी मुद्दा उठा कि धमतरी नगर निगम में भाजपा की सत्ता आने के बाद प्लेसमेंट कर्मचारियों को बड़ी संख्या में हटा दिया गया, जिससे कई युवा बेरोजगार हो गए हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे विकास विरोधी नीति करार दिया।

इसके अलावा, इतवारी बाजार स्थित स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण कार्य पर रोक लगाए जाने पर भी कांग्रेस ने नाराजगी जताई और सरकार पर जन स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया।

धरना स्थल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और कहा कि अगर जनहित से जुड़े मुद्दों पर जल्द समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

रिपोर्टर: वैभव चौधरी, धमतरी

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की