BY- ISA AHMAD
आरोपी असलम खान जेल भेजा गया
भानुप्रतापपुर में शादी का झांसा देकर एक युवती से लगातार एक साल तक दुष्कर्म करने के आरोपी असलम खान को सोमवार को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार पीड़िता 2 अप्रैल 2024 को रोजगार की तलाश में भानुप्रतापपुर आई थी, जहां उसकी मुलाकात असलम खान से हुई। असलम ने उसे कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर काम पर रख लिया और रहने के लिए अपने किराए के मकान में जगह दी। इसी दौरान उसने शादी का झांसा देकर युवती का शोषण करना शुरू किया।
लगातार दुष्कर्म का शिकार बनी पीड़िता जब दोबारा गर्भवती हुई और असलम से शादी की बात की, तो दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। आरोपी द्वारा शादी से इंकार करने पर युवती ने पूरे मामले की जानकारी लोगों को दी।
इसके बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी असलम खान को पकड़कर उसकी सरेआम जूते की माला पहनाकर पिटाई की और थाने में सौंप दिया।
पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया और सोमवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस अब पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। घटना के सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है।
रिपोर्टर: अभिषेक सिंह
स्वदेश न्यूज़ | भानुप्रतापपुर





