,

JSPL प्लांट में श्रमिक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, हीट एक्सपोजर की आशंका

Worker dies under suspicious circumstances at JSPL plant, heat exposure suspected

BY- ISA AHMAD

रायगढ़ के कोतरा रोड थाना क्षेत्र स्थित जेएसपीएल (जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड) प्लांट में एक श्रमिक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। यह दुर्घटना देर रात करीब 2 से 3 बजे के बीच की बताई जा रही है, जब श्रमिक ब्लास्ट फर्नेस-1 में कार्य कर रहा था।

मृतक की पहचान विजय बहादुर (उम्र 37 वर्ष) के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश का निवासी था। कार्य के दौरान विजय बहादुर को सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई, जिसे उसने अपने साथी को बताया। इसके बाद उसे तुरंत जिंदल फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया।

परिजनों और साथी श्रमिकों का कहना है कि यह दुर्घटना फर्नेस से निकलने वाली अत्यधिक गर्मी (हीट एक्सपोजर) के कारण हुई होगी। हालांकि, अंतिम पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।

इधर, कोतरा रोड पुलिस को अस्पताल से तहरीर प्राप्त हुई, जिसके आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारी घटनास्थल और सहकर्मियों से पूछताछ कर रहे हैं ताकि मौत के कारणों का स्पष्ट पता लगाया जा सके।

इस दर्दनाक हादसे के बाद प्लांट में काम कर रहे श्रमिकों में दहशत का माहौल है और श्रमिक सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। परिजन न्याय और मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

प्रशासन और कंपनी प्रबंधन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

रिपोर्टर: भूपेंद्र ठाकुर

Bhopal: करुणाधाम आश्रम में 21 फीट ऊंची पंचमुखी महाकाली ‘बड़ी अम्मा’ का भव्य स्वागत

Bhopal: राजधानी भोपाल के करुणाधाम आश्रम, नेहरू नगर में मध्यप्रदेश की पहली…