सुशासन तिहार को लेकर बलरामपुर कलेक्टर ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Balrampur Collector held a press conference on Sushasan Tihaar

जनसमस्याओं के निराकरण को बताया प्राथमिकता

रिपोर्टर – सुनील कुमार ठाकुर

बलरामपुर जिले में सुशासन तिहार के सफल आयोजन को लेकर आज कलेक्ट्रेट सभागार में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर ने सुशासन तिहार के तीनों चरणों की जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों को बुनियादी सुविधाओं से जोड़ने तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है।

कलेक्टर ने बताया कि सुशासन तिहार का पहला चरण अब संपन्न हो चुका है। इस चरण के तहत जनता से प्राप्त शिकायतों और मांगों को संकलित किया गया। उन्होंने बताया कि इस चरण में कुल 2,170 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 436 मामलों का तत्काल निराकरण कर दिया गया है। वहीं, कुल 1,06,058 मांग आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 25,517 का निराकरण किया जा चुका है, जो कि कुल प्राप्त आवेदनों का 25 प्रतिशत है। शेष मामलों को ऑनलाइन दर्ज किया गया है, जिनका शीघ्र ही गंभीरता से परीक्षण कर निराकरण कराया जाएगा।

दूसरे चरण की तैयारी के संबंध में जानकारी देते हुए कलेक्टर ने बताया कि अब जल्द ही समाधान शिविरों की शुरुआत होगी। इन शिविरों में वे लोग आवेदन कर सकेंगे, जो अब तक सड़क, बिजली, पानी, राशन कार्ड, आधार कार्ड, वन भूमि पट्टा और प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी योजनाओं का लाभ नहीं ले सके हैं। संबंधित विभाग इन आवेदनों की तत्काल जांच कर निराकरण करेंगे।

कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि प्रशासन का उद्देश्य जनता की समस्याओं का तेज, पारदर्शी और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे सुशासन तिहार में सक्रिय रूप से भाग लें और अपने अधिकारों तथा योजनाओं का लाभ उठाएं।

यह प्रेस कॉन्फ्रेंस सुशासन को धरातल पर उतारने की दिशा में बलरामपुर प्रशासन की सकारात्मक और प्रतिबद्ध पहल को दर्शाती है, जो जनहित को केंद्र में रखकर कार्य कर रही है।

Sheopur : रफ्तार का कहर, शादी की खुशियां मातम में बदलीं; ट्रैक्टर पलटने से दो की मौत, कई घायल

Sheopur अगरा थाना क्षेत्र के मेघपुरा गांव के समीप एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली

SilverRateToday : सोना-चांदी के दाम में उछाल, वैश्विक तनाव के बीच बढ़ी अस्थिरता

अंतरराष्ट्रीय हालात और आर्थिक अनिश्चितता के बीच बुधवार को सोना और चांदी

Sasaram: सरकारी स्कूल में मिला गोमांस, ग्रामीणों का भारी हंगामा; SDM और भारी पुलिस बल मौके पर तैनात

Report: Avinash Shrivastva Sasaram रोहतास के रामूडीह स्थित उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय

Pahalgam हमले की बरसी पर PM मोदी का संदेश, “आतंकवाद के आगे कभी नहीं झुकेगा भारत”

Pahalgam: प्रधानमंत्री Narendra Modi ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले

Bhopal: पीएम मोदी पर खड़गे ने की टिप्पणी, सीएम डॉ. यादव बोले- माफी मांगें कांग्रेस अध्यक्ष

Bhopal: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित टिप्पणी

CG: Top 10

CG: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. नारायणपुर में तोते को

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. महाकाल की शरण में

Aaj ka Panchang: चतुर्थी तिथि पर गणेश पूजा का विशेष योग, जानें शुभ-अशुभ समय और उपाय

Aaj ka Panchang: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुधवार का दिन बुद्धि, ज्ञान,

Murder Investigation: नियामतपुर से लापता अधेड़ का शव बरामद, जमीन विवाद में हत्या की आशंका

Murder Investigation: भागलपुर जिले के नाथनगर चौकी नियामतपुर क्षेत्र से लापता एक