,

प्रेसवार्ता: सुशासन तिहार-2025 के तहत जनहितकारी कार्यों की विस्तृत जानकारी

- Advertisement -
Ad imageAd image
Press Conference: Detailed information about public welfare works under Sushasan Tihar-2025

रिपोर्टर: संजू जैन

बेमेतरा जिले में सुशासन तिहार-2025 के अंतर्गत चलाए जा रहे जनहितकारी अभियानों की प्रगति और योजनाओं की जानकारी कलेक्टर रणबीर शर्मा ने प्रेस वार्ता के दौरान साझा की। यह वार्ता कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई, जिसमें मीडिया प्रतिनिधियों को सुशासन तिहार के तीनों चरणों की जानकारी विस्तार से दी गई।

पहला चरण: समाधान पेटियों के माध्यम से जनसमस्याओं का संकलन
कलेक्टर श्री शर्मा ने बताया कि तिहार का पहला चरण 8 से 11 अप्रैल तक संपन्न हुआ। इस चरण में जिले के समस्त शासकीय कार्यालयों – जिला कार्यालय, नगरीय निकाय, ग्राम पंचायतें, जनपद पंचायत, तहसील और एसडीएम कार्यालयों में समाधान पेटियां स्थापित की गईं।
इन पेटियों में कुल 1,40,780 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 3,022 आवेदन शिकायतों से संबंधित रहे, शेष मांगों और सुविधाओं पर केंद्रित थे। सबसे अधिक – लगभग 90,000 आवेदन प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्राप्त हुए।

दूसरा चरण: गुणवत्तापूर्ण निराकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
दूसरे चरण में इन आवेदनों का एक माह के भीतर निराकरण का लक्ष्य रखा गया था, जिसकी समयसीमा 4 मई (रविवार) तक निर्धारित की गई है। अब तक 99,000 से अधिक आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जा चुका है।
प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 22,000 आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं, जबकि 50,000 से अधिक आवेदनों का सर्वेक्षण कार्य पूर्ण हो चुका है।
अन्य योजनाओं जैसे स्वच्छता मिशन, पेंशन, बिजली कनेक्शन, राशन कार्ड और राजस्व संबंधी आवेदनों का भी निराकरण तेज गति से किया गया है।
भूमि सीमांकन और फ़ौती के सभी आवेदनों का शत-प्रतिशत निराकरण किया जा चुका है, जो प्रशासन की तत्परता का प्रमाण है।

तीसरा चरण: समाधान शिविरों के माध्यम से सीधे संवाद
श्री शर्मा ने बताया कि तीसरे चरण के अंतर्गत 5 मई से 31 मई तक जिले में कुल 64 समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिनमें से 37 नगरीय क्षेत्र और 27 ग्रामीण क्षेत्र में लगाए जाएंगे।
इन शिविरों में जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी तथा हितग्राहीमूलक योजनाओं के फॉर्म भी वितरित किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, प्रभारी मंत्रीगण, मुख्य सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा इन शिविरों का औचक निरीक्षण भी किया जाएगा।

मीडिया से अपेक्षा और आमंत्रण
कलेक्टर श्री शर्मा ने मीडिया प्रतिनिधियों को इन शिविरों में आमंत्रित करते हुए जन-जागरूकता और प्रचार-प्रसार में सहयोग की अपेक्षा जताई। उन्होंने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य केवल शिकायतों का निवारण नहीं, बल्कि जनभागीदारी और पारदर्शिता को बढ़ावा देना है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP Investment : मध्यप्रदेश ने उद्योग और निवेश के क्षेत्र में बनाई मजबूत पहचान-डॉ. मोहन यादव

MP Investment : नई दिल्ली में हुई एनआईसीडीआईटी की एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी

MP Investment : मध्यप्रदेश ने उद्योग और निवेश के क्षेत्र में बनाई मजबूत पहचान-डॉ. मोहन यादव

MP Investment : नई दिल्ली में हुई एनआईसीडीआईटी की एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी

Ariha Pangambam ने एशियन जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में रचा इतिहास, भारत को दिलाया गोल्ड

Ariha Pangambam: भारत की युवा जिम्नास्ट अरिहा पंगंबम ने एशियन जिम्नास्टिक चैंपियनशिप

Indonesia में भूकंप से 53 मौतें, 995 आफ्टरशॉक से दहशत; घर छोड़ने को मजबूर लोग

Indonesia: इंडोनेशिया के पूर्वी हिस्से में आए शक्तिशाली भूकंप ने बड़े पैमाने

NHM Employees Demand : NHM कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

NHM Employees Demand : उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी

Mecca Defence Pact पर ट्रंप के बयान से पाकिस्तान खुश, शहबाज शरीफ ने की अमेरिकी राष्ट्रपति की तारीफ

Mecca Defence Pact: मक्का जॉइंट डिफेंस एग्रीमेंट को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड

Raipur Car Accident: नया रायपुर में तेज रफ्तार दो कारों की भिड़ंत

Raipur Car Accident: रायपुर के नया रायपुर में मंडी बोर्ड के पास

Smart Meter Protest Khairagarh: स्मार्ट मीटर के विरोध में ग्रामीणों का चक्काजाम

Smart Meter Protest Khairagarh : खैरागढ़ जिले के छुईखदान क्षेत्र के उदयपुर

बीजेपी से अलग हुए Shehzad Poonawalla, राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से दिया इस्तीफा

Shehzad Poonawalla: भारतीय जनता पार्टी को लेकर बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई