,

कवर्धा: तालाब में डूबने से 6 वर्षीय मासूम की मौत, गांव में पसरा मातम

Kawardha: 6-year-old innocent dies after drowning in a pond, mourning spreads in the village

कवर्धा, छत्तीसगढ़।
जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोरेवारा में एक दर्दनाक हादसे में 6 वर्षीय मासूम विकास मानिकपुरी की तालाब में डूबने से मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब बच्चा तालाब में नहाने गया हुआ था, और गहराई में जाने के कारण डूब गया।

परिजनों द्वारा जब काफी देर तक विकास को नहीं देखा गया, तो खोजबीन शुरू की गई। कुछ ही देर में बच्चे का शव तालाब में मिला, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्यूरी भेजा गया।

घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल है। पिपरिया थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों की गहराई से जांच की जा रही है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे बच्चों को अकेले तालाब या अन्य जल स्रोतों के पास न भेजें, ताकि इस तरह की दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं से बचा जा सके।

4 मई 2025 राशिफल: जानें अपनी राशि का दैनिक भविष्यफल

Bhopal: करुणाधाम आश्रम में 21 फीट ऊंची पंचमुखी महाकाली ‘बड़ी अम्मा’ का भव्य स्वागत

Bhopal: राजधानी भोपाल के करुणाधाम आश्रम, नेहरू नगर में मध्यप्रदेश की पहली…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में…