,

कांकेर विधायक आशाराम नेताम ने बासनवही में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

Kanker MLA Asharam Netam heard the problems of the villagers in Basanwahi

समाधान का दिया आश्वासन

नरहरपुर विकासखंड के ग्राम बासनवही में क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को जानने और जनता से संवाद करने कांकेर विधायक आशाराम नेताम पहुंचे। गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने बाजे-गाजे और पारंपरिक स्वागत के साथ विधायक नेताम और अन्य अतिथियों का अभिनंदन किया।

विधायक नेताम ने ग्रामीणों और किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान किसानों ने बासनवही में सिंचाई के लिए बांध निर्माण, हायर सेकंडरी स्कूल भवन की स्थापना, अस्पताल में पर्याप्त स्टाफ की नियुक्ति और चिकित्सा व्यवस्थाओं को सुधारने सहित चिर घर (फ्रिज सुविधा) बनवाने की मांग की।

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि अस्पताल में डॉक्टर और अन्य आवश्यक सुविधाओं की कमी है, जिससे मरीजों को इलाज में परेशानी हो रही है। इस पर विधायक नेताम ने सभी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाते हुए कहा कि वे स्थानीय विकास योजनाओं के तहत इन आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए प्रयास करेंगे।

विधायक ने जनता के बीच बैठकर सीधे संवाद के माध्यम से जनसमस्याओं को जाना और कहा कि उनकी सरकार विकास और सामाजिक समरसता के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान उन्होंने भारतमाला परियोजना के तहत अमर कंस्ट्रक्शन के कर्मचारियों द्वारा एक हाईवा चालक से मारपीट की घटना को गंभीरता से लेते हुए संबंधित मामले में पुलिस अधीक्षक से बात करने का आश्वासन भी दिया।

ग्रामीणों ने विधायक नेताम की सराहना करते हुए कहा कि वे एक जनप्रिय नेता हैं जो गांव-गांव जाकर लोगों से मिलते हैं और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से हल करते हैं। भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं और विधायक की सक्रियता से ग्रामीणों को राहत मिल रही है।

आज का राशिफल 03 मई 2025: सभी राशियों की दैनिक भविष्यवाणी

Bhopal: करुणाधाम आश्रम में 21 फीट ऊंची पंचमुखी महाकाली ‘बड़ी अम्मा’ का भव्य स्वागत

Bhopal: राजधानी भोपाल के करुणाधाम आश्रम, नेहरू नगर में मध्यप्रदेश की पहली…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में…