दुर्ग: फिल्मी स्टाइल में चोरी, शराब पी, खरबूज़ा खाया, फिर लाखों लेकर फरार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Durg: Theft in filmy style, drank alcohol, ate melon, then absconded with lakhs

शराब पी और ले उड़े लाखों के जेवर

दुर्ग, 1 मई 2025 | संवाददाता – विष्णु गौतम

दुर्ग जिले के बोरसी स्थित प्रदीप्ति नगर में एक सनसनीखेज चोरी की वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी है। चोरी सिर्फ एक अपराध नहीं बल्कि एक फिल्मी स्क्रिप्ट जैसी घटना बन गई, जिसमें चोरों ने घर में आराम से पार्टी की, खरबूज़ा खाया, महंगी शराब पी और फिर लाखों के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए।

पीड़ित परिवार के मुखिया पवन सिन्हा, जो भिलाई स्टील प्लांट (BSP) से रिटायर हो चुके हैं, किसी काम से परिवार सहित कांकेर गए हुए थे। इस मौके का फायदा उठाकर चोरों ने घर का मुख्य दरवाजा तोड़ा और दो अलमारियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

परिवार की सदस्य प्रिया सिंह ने बताया कि अलमारियों से 24 तोला सोना, 2 किलो चांदी और 35-40 हजार रुपये नकद गायब मिले। चोरों ने वारदात को अंजाम देने से पहले घर में आराम से फ्रिज से खरबूज़ा निकाला, शराब पी और महंगी बोतलें भी साथ ले गए। यह देख पड़ोसियों और मोहल्लेवालों में भय और असुरक्षा का माहौल है।

पीड़ित सुमति सिन्हा ने कहा कि यह घर उनके पिता ने रिटायरमेंट के बाद खून-पसीने से बनाया था। उस घर में पांच सदस्य रहते हैं, जिनमें एक बेटी बैंक मैनेजर है। घटना के वक्त सभी कांकेर में थे।

सूचना मिलते ही पदमनाभपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगालने सहित छानबीन शुरू कर दी। पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी का भरोसा दिया है।

इस अनोखी और चौंकाने वाली चोरी की घटना ने दुर्गवासियों को सकते में डाल दिया है और पुलिस के लिए यह बड़ी चुनौती बन गई है।

आज का राशिफल 2 मई 2025: सभी राशियों के लिए भविष्यवाणी

- Advertisement -
Ad imageAd image

Narendra Modi: किसानों ने पीएम मोदी के 4399 दिन के कार्यकाल का मनाया उत्सव, अनाज से बनाई रंगोली

Narendra Modi : किसानों ने बनाई अनोखी रंगोली, प्रधानमंत्री के 12 साल

Haridwar में अतिक्रमण हटाओ अभियान पर बवाल, व्यापारियों और नगर निगम के बीच बढ़ा टकराव

Haridwar: चारधाम यात्रा और आगामी कुंभ मेले की तैयारियों के बीच हरिद्वार

Bhairamgarh Administrative Chaupal: ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने अधिकारी खुद पहुंचे नदी पार

Bhairamgarh Administrative Chaupal: कलेक्टर और वरिष्ठ अधिकारियों का गांव दौरा, ग्रामीणों में

Gold Silver Price Today: 10 दिन में चांदी ₹27 हजार सस्ती, सोना भी ₹8 हजार टूटा; जानिए ताजा रेट

Gold Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच

Hardik Pandya को लगा बड़ा झटका, अफगानिस्तान वनडे सीरीज से हुए बाहर

Hardik Pandya: अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज शुरू होने से पहले

Ambikapur Road Accident: भीठीकला के पास तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई, युवक की मौत

Ambikapur Road Accident: भीठीकला बना फिर हादसों का ब्लैक स्पॉट Ambikapur Road

Rajya Sabha Election: कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द, सीएम डॉ. मोहन बोले- आत्ममंथन करे कांग्रेस

Rajya Sabha Election: राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन

तमिल सिनेमा के दिग्गज निर्देशक Bharathiraja का निधन, 85 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Bharathiraja: भारतीय सिनेमा, विशेषकर तमिल फिल्म उद्योग के लिए बुधवार का दिन

TMC में बढ़ा सियासी संकट, सांसदों की नाराजगी के बीच दिल्ली कार्यालय पर भी मंडराया खतरा

TMC: पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) इन दिनों लगातार राजनीतिक