पंचायत के बाद प्राइम वीडियो पर आ रही है ‘ग्राम चिकित्सालय’, रिलीज डेट का हुआ खुलासा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

‘पंचायत’ जैसी हिट वेब सीरीज के मेकर्स अब प्राइम वीडियो पर एक और दिल को छूने वाली कहानी लेकर आ रहे हैं। इस नई सीरीज का नाम है ‘ग्राम चिकित्सालय’ और इसकी रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। TVF (द वायरल फीवर) के बैनर तले बनी इस सीरीज की कहानी वैभव सुमन और श्रेया श्रीवास्तव ने लिखी है, जबकि निर्देशन राहुल पांडे ने किया है। आइए जानते हैं इस सीरीज से जुड़ी खास बातें।

‘ग्राम चिकित्सालय’ की कहानी क्या है?

यह कहानी एक महत्वाकांक्षी युवा डॉक्टर प्रभात की यात्रा पर आधारित है, जो शहर से दूर एक गांव के लगभग बंद हो चुके सरकारी स्वास्थ्य केंद्र को दोबारा जीवंत करने का प्रयास करता है। इस सफर में उसे स्थानीय लोगों की शंकाओं, अजीबोगरीब समस्याओं और कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।
इस सीरीज में अमोल पाराशर और विनय पाठक मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इनके साथ आकांक्षा रंजन कपूर, आनंदेश्वर द्विवेदी, आकाश मखीजा और गरिमा विक्रांत सिंह जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

कब रिलीज होगी ‘ग्राम चिकित्सालय’?

प्राइम वीडियो ने ऐलान किया है कि ‘ग्राम चिकित्सालय’ 9 मई 2025 को स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी। यह सीरीज भारत समेत 240 से अधिक देशों में देखी जा सकेगी।
‘ग्राम चिकित्सालय’ एक ऐसी कहानी है जो हल्के-फुल्के हास्य के साथ सामाजिक मुद्दों को छूती है और दर्शकों के दिल को गहराई से प्रभावित करने का वादा करती है। यह सीरीज हमें यह संदेश देती है कि कठिनाइयों के बावजूद बदलाव संभव है, बशर्ते जज्बा और सकारात्मक सोच कायम रहे।

- Advertisement -
Ad imageAd image

UP-MP Sammelan भविष्य की संभावनाओं को प्रदान करेगा मजबूत आधार: मुख्यमंत्री

UP-MP Sammelan : मुख्यमंत्री डॉ. यादव का उत्तर प्रदेश की विभिन्न औद्योगिक

UP-MP Sammelan भविष्य की संभावनाओं को प्रदान करेगा मजबूत आधार: मुख्यमंत्री

UP-MP Sammelan : मुख्यमंत्री डॉ. यादव का उत्तर प्रदेश की विभिन्न औद्योगिक

Petroleum : पेट्रोलियम पदार्थो की सतत आपूर्ति जारी: मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

Petroleum : भोपाल, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद

Rohtas Accident: ट्रक की टक्कर से छात्रा की मौत, दूसरी गंभीर घायल

Report by: Avinash Srivastwa Rohtas Accident: रोहतास जिले के सासाराम में मंगलवार

Roorkee accident: गंग नहर में नहाते वक्त डूबे 2 युवक, मौत

Report by: Salman Malik Roorkee accident: उत्तराखंड के रुड़की के पिरान कलियर

Nalanda : मंदिर हादसा, शीतला माता मेले में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

Nalanda : बिहार के नालंदा जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा

Jamtara में प्रधान शिक्षक पर नशे में स्कूल पहुंचने का आरोप, ग्रामीणों ने किया हंगामा

Jamtara: झारखंड के जामताड़ा जिले के नारायणपुर प्रखंड स्थित पबिया पंचायत के

Mirzapur Road accident: ट्रेलर की चपेट में आकर एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

Report by: Ashwini Mirzapur Road accident: उत्तरप्रदेश के मीरजापुर के अहरौरा थाना

Pilibhit: कार में अचानक लगी आग, देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड

Report by: Nijam Ali Pilibhit: उत्तरप्रदेश के पीलीभीत के पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र

IPL 2026 में CSK का बिगड़ा आगाज, आयुष म्हात्रे की गलती ने बढ़ाई मुश्किलें

IPL 2026: आईपीएल 2026 का पहला मैच चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के लिए

Arjun Rampal ने साझा की अपने करियर की यादें, ‘धुरंधर 2’ के सेट से तस्वीरें कीं पोस्ट

Arjun Rampal: अभिनेता अर्जुन रामपाल ने सोशल मीडिया पर अपने करियर के