,

मगरलोड: गांव के सपूत कुश पटेल का ग्रामीणों ने गाजे-बाजे के साथ किया विदा

Magarlod: Villagers bid farewell to the village's son Kush Patel with great fanfare

मगरलोड।
ग्राम सिलतरा निवासी कुश कुमार पटेल का चयन अग्निवीर योजना के तहत इंडियन आर्मी में एसएफ (स्पेशल फोर्स) कमांडर के रूप में हुआ है। इस उपलब्धि से पूरे गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने अपने सपूत कुश पटेल को पूरे सम्मान और उत्साह के साथ विदा किया।

कुश पटेल के ट्रेनिंग के लिए रवाना होने से पहले गांव के लोग ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे के साथ उन्हें गांव की गलियों में घुमाते हुए विदा करने पहुंचे। इस अवसर पर गांव के सरपंच संतोष पटेल ने कहा, “यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि हमारे गांव का बेटा भारतीय सेना में देश सेवा के लिए जा रहा है। यह हम सभी के लिए बहुत बड़ी बात है।”

कुश पटेल की इस उपलब्धि से न केवल उसके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में गौरव और उत्साह का वातावरण बना हुआ है। ग्रामीणों ने कुश के उज्ज्वल भविष्य और देश सेवा के लिए शुभकामनाएं दीं।

आज का राशिफल 28 अप्रैल 2025

Yogi Adityanath Kanya Pujan: गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने किया कन्या पूजन

Report: Vandna Rawat Yogi Adityanath Kanya Pujan गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में…

Roopi Soren: स्व. रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म में शामिल हुए बन्ना गुप्ता

Roopi Soren झारखंड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता स्वर्गीय रूपी सोरेन के…