,

बेमेतरा: विद्या जैन तीसरी बार बनीं छत्तीसगढ़ जुझारू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका कल्याण संघ की जिलाध्यक्ष

- Advertisement -
Ad imageAd image
Bemetara: Vidya Jain became the district president of Chhattisgarh's fighting Anganwadi worker assistant welfare association for the third time

रिपोर्टर – संजू जैन, बेमेतरा

बेमेतरा।
मुख्यालय स्थित बेसिक स्कूल गांधी भवन में आज छत्तीसगढ़ जुझारू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका कल्याण संघ के जिला अध्यक्ष पद का चुनाव संपन्न हुआ। इस चुनाव में विद्या जैन को सर्वसम्मति से तीसरी बार जिलाध्यक्ष चुना गया।

बताया गया कि विद्या जैन लगातार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के अधिकारों और मांगों के लिए सक्रिय रूप से संघर्ष करती रही हैं। सुख-दुख के हर मौके पर वे कार्यकर्ताओं के साथ खड़ी रही हैं, जिसके चलते जिले भर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने एकमत होकर उन्हें पुनः जिलाध्यक्ष बनाने का निर्णय लिया।

चुनाव प्रक्रिया प्रांताध्यक्ष पद्मावती साहू की उपस्थिति में संपन्न हुई। विद्या जैन के निर्विरोध निर्वाचन के बाद पूरे कार्यकर्ता वर्ग ने उनका जोरदार स्वागत किया और उन्हें बधाइयां व शुभकामनाएं दीं।

विद्या जैन के नेतृत्व में संगठन ने पूर्व में भी कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं, और अब उनके पुनः अध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है।

आज का राशिफल 28 अप्रैल 2025

Chanakya Niti: रक्षाबंधन पर भाई-बहन को जरूर बताएं चाणक्य की ये 7 बातें, जिंदगी भर आएंगी काम

Chanakya Niti: रक्षाबंधन सिर्फ भाई-बहन के रिश्ते को सेलिब्रेट करने का त्योहार

Deoghar Congress Protest: चंदा चोरी और खान-खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में कांग्रेस का धरना

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Deoghar Congress Protest झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश

Bhopal: अटूट विश्वास का पर्व रक्षाबंधन – राजकुमार बरूआ

"येन बद्धो बलिराजा दानवेन्द्रो महाबलः।तेन त्वामभिबध्नामि रक्षे मा चल मा चल॥लिप्यंतरण:" रक्षाबंधन

Indore: H1N1 को लेकर विशेषज्ञ की सलाह, कहा- डरना नहीं, संभलना होगा

Indore: मानसून के दौरान इन्फ्लुएंजा-ए (H1N1) यानी स्वाइन फ्लू के मामलों में