,

नेशनल हेराल्ड केस को लेकर कांकेर में भाजपाइयों का प्रदर्शन

BJP workers protest in Kanker over National Herald case

कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी

रिपोर्टर: प्रशांत जोशी
18 अप्रैल 2025

कांकेर जिले में आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के जिला कार्यालय राजीव भवन के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की गई।

भाजपा नेताओं का कहना है कि नेशनल हेराल्ड केस में जब से ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने चार्जशीट दाखिल की है, तब से कांग्रेस नेता भाजपा और उसके राष्ट्रीय स्तर के नेताओं पर बेबुनियाद और भ्रामक टिप्पणियाँ कर रहे हैं।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह मामला वर्ष 2013 में सामने आया था, उस समय देश में कांग्रेस की सरकार थी। ऐसे में कांग्रेस का खुद को निर्दोष बताना और भाजपा पर आरोप लगाना सिर्फ जनता को गुमराह करने की कोशिश है।

राजीव भवन के सामने विरोध जताते समय भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति भी उत्पन्न हो गई। माहौल कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गया, हालांकि पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए प्रदर्शनकारियों को शांत करने की कोशिश की।

प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए और कहा कि नेशनल हेराल्ड केस में सच्चाई सामने लाने के लिए जांच एजेंसियों को पूरी स्वतंत्रता से काम करने दिया जाए।

19 अप्रैल 2025 का दैनिक राशिफल: जानें अपनी राशि का भविष्य

Bhopal: करुणाधाम आश्रम में 21 फीट ऊंची पंचमुखी महाकाली ‘बड़ी अम्मा’ का भव्य स्वागत

Bhopal: राजधानी भोपाल के करुणाधाम आश्रम, नेहरू नगर में मध्यप्रदेश की पहली…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Navratri News: आज से…