रायपुर ब्यूरो:
छत्तीसगढ़: राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने कुत्ता खरीदने के लिए पैसे न मिलने पर गुस्से में आकर अपनी ही मां की हत्या कर दी। घटना के समय जब उसकी पत्नी बीच-बचाव के लिए आगे आई, तो आरोपी ने उस पर भी हथौड़े से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
घटना के वक्त आरोपी का 15 वर्षीय बेटा भी मौके पर मौजूद था, जिसने किसी तरह हिम्मत दिखाते हुए हालात को संभालने की कोशिश की। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
मृतका की पहचान आरोपी की मां के रूप में हुई है, और आरोपी का नाम जगन्नाथ देवांगन बताया जा रहा है। वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वहीं घायल पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। यह घटना पूरे क्षेत्र में सनसनी का कारण बन गई है।
क्या फडणवीस की सीएम कुर्सी खतरे में? बॉम्बे हाई कोर्ट का चौंकाने वाला कदम….यह भी पढ़े





