,

बेमेतरा: निसंतान दंपतियों से बच्चे दिलाने के नाम पर 70 हजार की ठगी

Bemetara: 70 thousand rupees swindled from childless couples in the name of giving them children

महिला डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज

रिपोर्टर: संजू जैन | लोकेशन: बेमेतरा

बेमेतरा जिले के बेरला ब्लॉक मुख्यालय से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक कथित महिला डॉक्टर द्वारा निसंतान दंपतियों को बच्चा पैदा करने का झांसा देकर मोटी रकम ऐंठने और धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया है। मामले में कई पीड़ित महिलाओं ने बेरला थाना पहुंचकर डॉक्टर रेणु कुर्रे के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद अपराध दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला?
यह मामला बेरला के वार्ड क्रमांक 12 का है, जहां डॉ. रेणु कुर्रे द्वारा निसंतान दंपतियों को इलाज का झांसा दिया जाता था। पीड़ित महिलाओं ने बताया कि वे पिछले 6 महीनों से इलाज करवा रही थीं। इस दौरान उन्हें और उनके पतियों को इंजेक्शन दिए गए और इलाज के नाम पर 70 हजार से ज्यादा की राशि वसूली गई। डॉक्टर ने उन्हें गर्भवती होने का दावा किया, लेकिन बाद में जांच कराने पर पता चला कि वे गर्भवती नहीं हैं।

पीड़ित महिलाओं ने पुलिस से इस धोखाधड़ी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहला मामला नहीं है, डॉक्टर रेणु कुर्रे पर इससे पहले भी ठगी और गलत इलाज के आरोप लग चुके हैं।

डॉक्टर और प्रशासन का पक्ष
जब इस संबंध में संवाददाता ने डॉक्टर रेणु कुर्रे से प्रतिक्रिया लेनी चाही, तो उन्होंने बताया कि वह फिलहाल बाहर हैं। वहीं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने भी बयान देने से यह कहकर इनकार कर दिया कि वे ब्लॉक मीटिंग के लिए निकल चुके हैं।

अब देखना यह है कि स्वास्थ्य विभाग और पुलिस इस गंभीर मामले में क्या कदम उठाते हैं, क्योंकि यह मामला न केवल चिकित्सा आचरण की दृष्टि से गंभीर है, बल्कि इससे कई मासूम परिवारों की भावनाओं और आर्थिक स्थिति पर भी असर पड़ा है।

Bhopal: करुणाधाम आश्रम में 21 फीट ऊंची पंचमुखी महाकाली ‘बड़ी अम्मा’ का भव्य स्वागत

Bhopal: राजधानी भोपाल के करुणाधाम आश्रम, नेहरू नगर में मध्यप्रदेश की पहली…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Navratri News: आज से…