,

जांजगीर-चांपा: ट्रैक्टर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -
Ad imageAd image
Janjgir-Champa: Accused of stealing tractor arrested

नैला पुलिस की तत्परता से खुलासा

रिपोर्टर: देवेंद्र श्रीवास | स्थान: जांजगीर-चांपा

जिले के नैला चौकी क्षेत्र अंतर्गत कापन गांव में घर के सामने खड़े ट्रैक्टर की चोरी का मामला सामने आया है। नैला पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी रात के अंधेरे में घर के सामने खड़े ट्रैक्टर को चोरी कर रफूचक्कर होने की फिराक में था, लेकिन ट्रैक्टर में डीजल खत्म हो जाने के कारण वह उसे बीच रास्ते में छोड़कर फरार होने की कोशिश कर रहा था।

इस घटना की सूचना मिलते ही नैला चौकी प्रभारी राकेश सूर्यवंशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चोरी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस की इस तत्परता से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है और चौकी प्रभारी की सराहना भी की जा रही है।

Mahakali Movie का टीजर रिलीज, भूमि शेट्टी के महाकाली रूप ने उड़ाए होश, जानें कब होगी रिलीज

Mahakali Movie: प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स की अगली फिल्म 'महाकाली' को लेकर

Basti Murder Case: रास्ते के विवाद में युवक की मौत, हमले के बाद अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

रिपोर्ट: उमंग पाण्डेय Basti Murder Case बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र

चांद के दक्षिणी ध्रुव पर अचानक टला , Chang’e-7 की लॉन्चिंग पर लगा ब्रेक; जानें क्या है वजह

Chang’e-7: चीन ने अपने महत्वाकांक्षी चंद्र मिशन Chang’e-7 को लेकर बड़ा फैसला