,

आगरा: जामा मस्जिद में मिला प्रतिबंधित पशु का सिर, इलाके में तनाव…

Agra: Head of a banned animal found in Jama Masjid, tension in the area...

आगरा ब्रेकिंग न्यूज
स्थान: थाना मंटोला क्षेत्र, आगरा

आगरा की जामा मस्जिद में उस समय हड़कंप मच गया जब आज सुबह फजर की नमाज़ के बाद मस्जिद परिसर के हौज के पास प्रतिबंधित पशु का सिर मिलने की सूचना मिली। सिर को एक बोरे में बंद करके रखा गया था, जिसे देखकर स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। कई थानों की फोर्स के साथ डीसीपी सिटी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश में जुट गए। स्थानीय लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि माहौल शांत बना रहे।

यह मामला थाना मंटोला क्षेत्र की जामा मस्जिद से जुड़ा हुआ है, जो शहर का संवेदनशील इलाका माना जाता है। प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है और पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

फिलहाल पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और इलाके में अतिरिक्त बल की तैनाती कर दी गई है।

प्रशासन की ओर से कहा गया है कि शांति भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया तेज़ी से आगे बढ़ाई जाएगी।

बांग्लादेश में विष्णु मूर्ति मिलने के बाद जमीन बंजर होने का रहस्य! ग्रामीणों में दहशत, वैज्ञानिक भी हैरान

Bhopal: करुणाधाम आश्रम में 21 फीट ऊंची पंचमुखी महाकाली ‘बड़ी अम्मा’ का भव्य स्वागत

Bhopal: राजधानी भोपाल के करुणाधाम आश्रम, नेहरू नगर में मध्यप्रदेश की पहली…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में…