,

अंबिकापुर में युवक की हत्या से सनसनी, नाले में मिली लाश

Sensation due to murder of youth in Ambikapur, body found in drain

अंबिकापुर, 11 अप्रैल।
शहर में एक बार फिर सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अंबिकापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत झंझट पारा इलाके में एक युवक की हत्या कर दी गई। युवक की लाश उसके किराए के मकान से महज 50 मीटर दूर एक नाले में मिली है।

मृतक की पहचान दरिमा क्षेत्र के खजरी गांव निवासी युवक के रूप में हुई है, जो अंबिकापुर में बीरबल नामक फूल व्यापारी की दुकान में काम करता था। युवक झंझट पारा क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर अपनी रोज़ी-रोटी कमा रहा था।

स्थानीय लोगों ने नाले में शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।

पुलिस मृतक के दोस्तों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जिससे मौत के कारणों की पुष्टि हो सके।

Bhopal: करुणाधाम आश्रम में 21 फीट ऊंची पंचमुखी महाकाली ‘बड़ी अम्मा’ का भव्य स्वागत

Bhopal: राजधानी भोपाल के करुणाधाम आश्रम, नेहरू नगर में मध्यप्रदेश की पहली…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Navratri News: आज से…