,

आगरा: जामा मस्जिद में नमाज से पहले माहौल बिगाड़ने की कोशिश, वुजू टैंक के पास फेंका गया मांस !

Tension in Agra: Meat Found Near Wuzu Tank of Jama Masjid Before Friday Prayers

माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाला उपद्रवी गिरफ्तार

रिपोर्ट- फरहान खान, by: vijay nandan

आगरा: आगरा की ऐतिहासिक जामा मस्जिद में शुक्रवार की नमाज से पहले तनाव पैदा करने की कोशिश की गई। खबरों के मुताबिक मस्जिद परिसर में स्थित वुज़ू टैंक के पास एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा जानवर के मांस का टुकड़ा फेंक दिया गया। इस घटना को लेकर समुदाय में नाराज़गी है और माहौल बिगड़ने की आशंका को देखते हुए इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

फोर्स तैनात, जांच जारी

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया। जामा मस्जिद के आसपास अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह या तनाव की स्थिति न बने। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

साजिश की आशंका

प्रारंभिक जांच के अनुसार, इस हरकत के पीछे माहौल को भड़काने की साजिश हो सकती है। जुमे की नमाज से पहले जानबूझकर ऐसा किया गया जिससे साम्प्रदायिक तनाव उत्पन्न हो। पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

Bhopal: करुणाधाम आश्रम में 21 फीट ऊंची पंचमुखी महाकाली ‘बड़ी अम्मा’ का भव्य स्वागत

Bhopal: राजधानी भोपाल के करुणाधाम आश्रम, नेहरू नगर में मध्यप्रदेश की पहली…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में…