ब्रेकिंग न्यूज: रायगढ़ रेल यात्रियों के लिए बुरी खबर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Breaking News: Bad news for Raigarh railway passengers

36 ट्रेनें रद्द, कई के रूट बदले

रायगढ़, 11 अप्रैल।
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से होकर गुजरने वाली प्रमुख ट्रेनों पर आज से 24 अप्रैल तक भारी असर पड़ने वाला है। रायगढ़ और जामगांव रेलवे स्टेशन के बीच चौथी रेल लाइन की कनेक्टिविटी कार्य के चलते नॉन इंटरलॉकिंग का काम शुरू हो गया है, जिससे इस रूट से गुजरने वाली 36 से अधिक ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। कई ट्रेनों का मार्ग भी परिवर्तित कर दिया गया है।

रेलवे द्वारा यह कार्य बिलासपुर-झारसुगुड़ा रेलखंड के कोतरलिया स्टेशन यार्ड को चौथी लाइन से जोड़ने के लिए किया जा रहा है, जो 11 अप्रैल से 24 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान ओडिशा, झारखंड, महाराष्ट्र और बंगाल जैसे राज्यों की ओर जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

शादी-ब्याह के सीजन में बढ़ी यात्रियों की मुश्किलें
इस समय शादी विवाह का सीजन होने के कारण ट्रेनों की रद्दीकरण से आम जनता खासकर ग्रामीण और दूर-दराज के क्षेत्रों से आने-जाने वाले लोगों को भारी असुविधा हो रही है। भीषण गर्मी में ट्रेनें रद्द होने से यात्रियों की समस्याएं और भी बढ़ गई हैं।

इन ट्रेनों पर पड़ा असर

रद्द ट्रेनें: रायगढ़ मेमू, बिलासपुर-तितलागढ़, बिलासपुर-टाटानगर सहित कई यात्री ट्रेनें रद्द।

बदले रूट से चलेंगी:

हावड़ा-मुंबई मेल 14 दिन झारसुगुड़ा-टिटलागढ़-रायपुर होकर चलेगी।

मुंबई-हावड़ा दूरंतो एक्सप्रेस 13, 15, 16, 17, 20, 22, 23 और 24 अप्रैल को बदले मार्ग से संचालित होगी।

हावड़ा-मुंबई दूरंतो एक्सप्रेस 11, 14, 15, 16, 18, 21, 22 और 23 अप्रैल को परिवर्तित मार्ग से चलेगी।

निजामुद्दीन-रायगढ़-निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस 10 दिन केवल आधे रास्ते ही चलेगी।

जेडी बिलासपुर-झारसुगुड़ा-बिलासपुर के बीच 45 दिन तक आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

Coal Mine Project : सूरजपुर में कोयला खदान परियोजना पर बढ़ा तनाव, सरपंच को नोटिस

Coal Mine Project : प्रतापपुर में खदान परियोजना को लेकर विवाद गहराया

Tamilnadu : मिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 16 लोगों की मौत

Tamilnadu : तमिलनाडु के विरुधुनगर जिला में रविवार को एक पटाखा फैक्ट्री

Lucknow विपक्ष पर बरसे सीएम योगी: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के विरोध को बताया महिला विरोधी चेहरा

Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम'

Religious Procession: कोटा में भगवान परशुराम प्राकट्य दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा, शहर हुआ भक्तिमय

Religious Procession: ढोल-ताशों और जयकारों के बीच निकली शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए

Road Accident: एनएच-52 पर पिकअप पलटने से 10 घायल, रींगस में बड़ा हादसा टला

Road Accident: अनियंत्रित पिकअप लाखनी मोड़ के पास पलटी, मची अफरा-तफरी Road

Road Accident: थाने के सामने भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर

Road Accident: तेज रफ्तार क्रेटा अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से टकराई Road Accident: