गरियाबंद में रेत माफियाओं का आतंक जारी, तीन चैन माउंटेन मशीनें जब्त

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Terror of sand mafia continues in Gariaband, three chain mountain machines seized

गरियाबंद, 11 अप्रैल।
जिले की जीवनदायिनी नदियां इन दिनों अवैध रेत खनन की मार झेल रही हैं। रेत माफिया दिन-रात नियमों को ताक पर रखकर भारी मशीनों जैसे चेन माउंटेन, जेसीबी और हाइवा वाहनों से नदियों का सीना छलनी कर रहे हैं। यह खनन न सिर्फ पर्यावरण के लिए खतरनाक है, बल्कि सरकार को राजस्व का भी भारी नुकसान पहुंचा रहा है।

इसी कड़ी में, गरियाबंद खनिज विभाग और रायपुर से आई खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। राजिम तहसील के नजदीक स्थित पिताईबद गांव में सूचना के आधार पर दबिश दी गई, जहां तीन चैन माउंटेन मशीनों को अवैध रेत खनन करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

कार्रवाई करते हुए खनिज विभाग ने तीनों मशीनों को मौके पर ही जब्त किया और ट्रेलर मंगाकर उन्हें पांडुका थाना भेजा गया। वर्तमान में ये जब्त मशीनें पांडुका थाने के सुपुर्द हैं।

अवैध खनन के हॉटस्पॉट बने कई गांव

बावजूद इसके, जिले के तर्रा, सरकड़ा, कोपरा, सिंधौरी और चौबेबंधा जैसे रेत घाटों में अब भी देर रात तक अवैध रेत निकासी बदस्तूर जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की नजरों के सामने यह खेल चल रहा है, लेकिन बड़ी कार्रवाई बहुत कम होती है।

Ultrasound Facility at District Hospital: एमसीबी जिला चिकित्सालय में शुरू हुई सोनोग्राफी जांच सुविधा

Ultrasound Facility at District Hospital: सप्ताह में दो दिन मिलेगी सोनोग्राफी सेवा,

RaigarhNews : बंद कमरे से युवक की खून से लथपथ लाश मिली, हत्या या आत्महत्या?

संवाददाता– भूपेन्द्र गबेल RaigarhNews : रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में

Ropeway Project Approval: कुदरगढ़ देवी धाम में रोपवे को मंजूरी

Ropeway Project Approval: वर्षों से लंबित परियोजना को मिली नई रफ्तार छत्तीसगढ़

Turkey F-16 फाइटर जेट क्रैश, पायलट शहीद, रक्षा मंत्रालय ने की पुष्टि

Turkey F-16: तुर्की में एक एफ-16 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें

Rashmika Vijay wedding: उदयपुर में होगी डेस्टिनेशन वेडिंग, सिर्फ परिवार और करीबी दोस्तों होंगे मौजूद

Rashmika Vijay wedding: साउथ फिल्मों के सुपरस्टार विजय देवरकोंड़ा और एक्ट्रेस रश्मिका

Food Safety Department Raid: संभल में होली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी

Food Safety Department Raid: होली को लेकर प्रशासन अलर्ट, रसगुल्ला निर्माण इकाइयों

Ujjain में सिंधिया का कांग्रेस पर बड़ा हमला, AI Impact Summit में प्रदर्शन को बताया “माँ भारती की अस्मिता पर चोट”

Ujjain: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को उज्जैन में आयोजित ग्रामीण डाक सम्मेलन