ग्रामीण ने वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी को हटाने की रखी मांग

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Villagers demanded the removal of Finance Minister O.P. Chaudhary, Chief Minister responded

मामले पर मुख्यमंत्री ने दी प्रतिक्रिया

महासमुंद, 11 अप्रैल।
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक ग्रामीण ने प्रदेश के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी को उनके पद से हटाने की मांग की है। यह मांग उस समय की गई जब राज्य सरकार द्वारा सुशासन तिहार अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत शासन आम जनता से उनकी मांगें और शिकायतें प्राप्त कर रहा है।

ग्राम छिबर्रा (पिथौरा विकासखंड) निवासी शत्रुधन सिन्हा ने एक मांग पत्र सौंपा है, जिसमें उन्होंने वित्त मंत्री को उनके विभाग से हटाने की अपील की है। शत्रुधन का आरोप है कि विधानसभा चुनाव से पहले सरकार ने 57 हजार शिक्षकों की कमी को स्वीकारते हुए भर्ती का वादा किया था। साथ ही लोकसभा चुनाव से पूर्व 33 हजार शिक्षकों की भर्ती की घोषणा भी की गई थी। लेकिन वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी पर आरोप है कि उन्होंने शिक्षक भर्ती की फाइल को रोककर रखा है और अनुमति नहीं दे रहे हैं।

शत्रुधन ने अपने आवेदन में लिखा, “अतः श्रीमान से निवेदन है कि ओ.पी. चौधरी को वित्त विभाग से हटाने की कृपा करें।”

यह मामला तब और दिलचस्प हो गया जब मीडिया ने मुख्यमंत्री से इस विषय पर प्रतिक्रिया मांगी। मुख्यमंत्री ने कहा, “करीब सवा साल हमारी सरकार को हुए हैं और पूरा देश देख रहा है कि हम कैसे मोदी जी की गारंटी को पूरा कर रहे हैं। अधिकांश घोषणाएं पूरी हो चुकी हैं, भर्तियां भी हो रही हैं और सुशासन स्थापित हो रहा है।”

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि पिछली सरकार के समय हुए कई घोटालों में कुछ लोग जेल जा चुके हैं और कुछ जाने की तैयारी में हैं। उन्होंने यह भी बताया कि अब तक 7 से 8 हजार लोगों की विभिन्न विभागों में भर्तियां हो चुकी हैं और शिक्षा विभाग में भी भर्ती की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।

Coal Mine Project : सूरजपुर में कोयला खदान परियोजना पर बढ़ा तनाव, सरपंच को नोटिस

Coal Mine Project : प्रतापपुर में खदान परियोजना को लेकर विवाद गहराया

Tamilnadu : मिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 16 लोगों की मौत

Tamilnadu : तमिलनाडु के विरुधुनगर जिला में रविवार को एक पटाखा फैक्ट्री

Lucknow विपक्ष पर बरसे सीएम योगी: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के विरोध को बताया महिला विरोधी चेहरा

Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम'

Religious Procession: कोटा में भगवान परशुराम प्राकट्य दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा, शहर हुआ भक्तिमय

Religious Procession: ढोल-ताशों और जयकारों के बीच निकली शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए

Road Accident: एनएच-52 पर पिकअप पलटने से 10 घायल, रींगस में बड़ा हादसा टला

Road Accident: अनियंत्रित पिकअप लाखनी मोड़ के पास पलटी, मची अफरा-तफरी Road

Road Accident: थाने के सामने भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर

Road Accident: तेज रफ्तार क्रेटा अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से टकराई Road Accident: