गरियाबंद की महिलाओं ने दिखाई हिम्मत, शरारती युवक को सिखाया सबक

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Women of Gariaband showed courage, taught a lesson to a mischievous youth

लोकेश्वर सिन्हा, गरियाबंद | 8 अप्रैल 2025

गरियाबंद जिले के इंदागांव थाना क्षेत्र के धुरुवागुड़ी गांव में महिलाओं ने एक शरारती युवक को सख्त सबक सिखाया। युवक पर महिलाओं के प्रति अशोभनीय व्यवहार और सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणियों का आरोप है।

मिली जानकारी के अनुसार, पंचायत चुनाव में खोखमा पंचायत के वार्ड क्रमांक 1 से पराजित प्रत्याशी ठेलू राम ने चुनाव में हार के बाद जीतने वाले प्रत्याशी ओंकार पर्वते की मां और बहन पर बार-बार तंज कसना शुरू कर दिया था। इसके अलावा वह अन्य महिला समर्थकों पर भी सोशल मीडिया के जरिए कीचड़ उछालता रहा।

घटना के दिन भी ठेलू राम ने महिलाओं को अपशब्द कहे, जिससे आक्रोशित होकर मोहल्ले की महिलाओं ने एकजुट होकर उसे पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें महिलाओं की एकता और साहस की तारीफ हो रही है।

पुलिस ने युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए उसे एसडीएम न्यायालय में पेश किया। बाद में युवक के माफी मांगने और पंचायत के हस्तक्षेप के बाद मामले में समझौता हुआ।

इंदागांव थाना प्रभारी जितेंद्र विजयवार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि “युवक के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है और उसे चेतावनी दी गई है कि भविष्य में ऐसी हरकत दोहराई तो कड़ी सजा दी जाएगी।”

Chhattisgarh Cooperative Week: छत्तीसगढ़ में 29 जून से मनाया जाएगा सहकारिता सप्ताह

Chhattisgarh Cooperative Week: 2573 पैक्स समितियों के जरिए गांव-गांव तक पहुंचेगा सहकारिता

Chhattisgarh Paddy Procurement: धान खरीदी के बाद बदली तस्वीर, समय पर उठाव से बचा करोड़ों का अनाज

Chhattisgarh Paddy Procurement: समय पर उठाव से धान संग्रहण केंद्रों में नहीं

Ireland vs India T20 : आयरलैंड ने रचा इतिहास, पहली बार टी20 में भारत को 34 रन से हराया

Ireland vs India T20 : बेलफास्ट में खेले गए पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय