,

सरगुजा: रामगढ़ पहाड़ में फिर हुआ हादसा, दर्शन के दौरान खाई में गिरा बुजुर्ग

Surguja: Another accident happened in Ramgarh hill, an old man fell in a ditch during darshan

सरगुजा, 7 अप्रैल:
सरगुजा जिले के प्रसिद्ध रामगढ़ पहाड़ में एक बार फिर हादसे की खबर सामने आई है। विश्रामपुर निवासी कमल प्रसाद सिंह नामक एक बुजुर्ग व्यक्ति पहाड़ी पर दर्शन के दौरान पैर फिसलने से खाई में गिर गए।

यह हादसा उस वक्त हुआ जब कमल प्रसाद सिंह राम जानकी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थे। अचानक पैर फिसल गया और वह नीचे गहरी खाई में जा गिरे। हादसा होते ही मंदिर समिति के सदस्यों ने तत्परता दिखाते हुए रेस्क्यू कर उनकी जान बचाई।

गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग के सर और कमर में गहरी चोटें आई हैं। उन्हें तुरंत इलाज के लिए अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज जारी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि रामगढ़ पहाड़ पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं, जिससे इस तरह के हादसे बार-बार हो रहे हैं। लोग प्रशासन से पैदल मार्ग पर रेलिंग, चेतावनी बोर्ड और गाइड की व्यवस्था की मांग कर रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. Raigarh News: गणित नहीं बना…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. MP Weather Update: पूर्वी मध्यप्रदेश…