ड्यूटी के दौरान सरकारी कर्मचारी और गार्ड सोते मिले, वीडियो वायरल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Government employees and guards found sleeping during duty, video goes viral

बलरामपुर: धनवार बॉर्डर खनिज नाका का पूरा मामला

बलरामपुर, 7 अप्रैल:
उत्तर प्रदेश-छत्तीसगढ़ सीमा पर स्थित धनवार बॉर्डर खनिज नाका पर लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। यहां ड्यूटी पर तैनात खनिज विभाग के कर्मचारी और गार्ड ड्यूटी के दौरान सोते हुए नजर आए, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस नाके की निगरानी की जिम्मेदारी जहां एक पूरी टीम की होनी चाहिए, वहां केवल एक नगर सैनिक के भरोसे पूरा नाका संचालित हो रहा है। इस लापरवाही का सीधा फायदा खनिज के अवैध परिवहन में लगे लोगों को मिल रहा है और शासन को लाखों का राजस्व नुकसान उठाना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों और जागरूक नागरिकों ने इस पूरे मामले को लेकर प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि ड्यूटी समय के दौरान नाके पर तैनात कर्मचारी गहरी नींद में सोए हुए हैं, जिससे यह साफ है कि प्रबंधन और निगरानी में गंभीर खामियां हैं।

International Yoga Day 2026 : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भारतीय ज्ञान परंपरा का वैश्विक आलोक

लेखक: गोविंद सिंह राजपूत, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री International

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के बाद हरिद्वार में चला स्वच्छता महाअभियान

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के समापन के बाद हरिद्वार

Chandeni School Infrastructure: जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, चंदेनी स्कूल का अधूरा निर्माण बना चिंता का विषय

Chandeni School Infrastructure: खैरागढ़ जिले के ग्राम चंदेनी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला

CG TOP 10: छत्तीसगढ़ प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

1. CG TOP 10: तिल्दा में छात्र की चाकू मारकर हत्या CG