राज परिवार की परंपरा निभाने श्रीराम मंदिर पहुंचे टी.एस. सिंहदेव,

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
T.S.Singhdev reached Shri Ram temple to follow the tradition of the royal family

नवमी पर की प्रथम पूजा

अंबिकापुर। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर रामनवमी के दिन सरगुजा राजपरिवार की वर्षों पुरानी परंपरा को निभाने के लिए प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव श्रीराम मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने नवरात्रि की नवमी तिथि पर मंदिर में आयोजित प्रथम पूजा में सम्मिलित होकर भगवान श्रीराम का पूजन-अर्चन किया और नगरवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं।

यह परंपरा सन 1930 से चली आ रही है, जब सरगुजा राज्य के पूर्व महाराज स्व. श्री मदानेश्वर शरण सिंहदेव के जन्मदिन के उपलक्ष्य में अंबिकापुर स्थित प्रभु श्रीराम मंदिर का निर्माण कराया गया था। तब से लेकर आज तक हर वर्ष रामनवमी पर प्रथम पूजा राजपरिवार के मुखिया या उनके प्रतिनिधि द्वारा की जाती रही है।

इस धार्मिक परंपरा का निर्वहन करते हुए महाराज टी.एस. सिंहदेव ने न केवल पूजा में भाग लिया, बल्कि पूजा के बाद आयोजित भंडारे में प्रसाद का वितरण भी स्वयं किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे, जिन्होंने सिंहदेव का स्वागत किया और मंदिर में दर्शन लाभ प्राप्त किया।

श्रीराम मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही, और पूरे वातावरण में भक्ति व श्रद्धा की गूंज सुनाई दी। प्रशासन और मंदिर समिति की ओर से विशेष व्यवस्था की गई थी जिससे पूजा व प्रसाद वितरण सुचारु रूप से संपन्न हो सका।

इस आयोजन के माध्यम से सिंहदेव ने न केवल धार्मिक परंपरा का निर्वहन किया, बल्कि लोगों के साथ जुड़ाव और सेवा की भावना को भी प्रकट किया।

7 अप्रैल 2025 का राशिफल: आपके सितारों का हाल और उपयोगी सुझाव

- Advertisement -
Ad imageAd image

Chhattisgarh Cooperative Week: छत्तीसगढ़ में 29 जून से मनाया जाएगा सहकारिता सप्ताह

Chhattisgarh Cooperative Week: 2573 पैक्स समितियों के जरिए गांव-गांव तक पहुंचेगा सहकारिता

Chhattisgarh Paddy Procurement: धान खरीदी के बाद बदली तस्वीर, समय पर उठाव से बचा करोड़ों का अनाज

Chhattisgarh Paddy Procurement: समय पर उठाव से धान संग्रहण केंद्रों में नहीं

Ireland vs India T20 : आयरलैंड ने रचा इतिहास, पहली बार टी20 में भारत को 34 रन से हराया

Ireland vs India T20 : बेलफास्ट में खेले गए पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय